{"_id":"63db268b31375624c56bd4c0","slug":"bjp-candidates-for-by-elections-assembly-of-arunachal-pradesh-and-west-bengal-news-and-updates-2023-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"By-Elections: बंगाल व अरुणाचल उपचुनाव के लिए भाजपा की सूची जारी, जानें किसको बनाया प्रत्याशी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
By-Elections: बंगाल व अरुणाचल उपचुनाव के लिए भाजपा की सूची जारी, जानें किसको बनाया प्रत्याशी
Thu, 02 Feb 2023 08:27 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Thu, 02 Feb 2023 08:27 AM IST
सार
भारतीय जनता पार्टी ने अरुणाचल प्रदेश की लुमला सीट से त्सेरिंग ल्हामू को उम्मीदवार बनाया है, तो पश्चिम बंगाल की सागरदिघी से दिलीप साहा को प्रत्याशी घोषित किया गया है।
विज्ञापन
भाजपा
- फोटो : ANI
विस्तार
पश्चिम बंगाल व अरुणाचल प्रदेश की एक-एक सीट पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। भारतीय जनता पार्टी ने अरुणाचल प्रदेश की लुमला सीट से त्सेरिंग ल्हामू को उम्मीदवार बनाया है, तो पश्चिम बंगाल की सागरदिघी से दिलीप साहा को प्रत्याशी घोषित किया गया है।
विज्ञापन
चुनाव आयोग के मुताबिक, इन दोनों सीटों पर नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख सात फरवरी है। आठ फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। वहीं, 10 फरवरी तक नामांकन वापस लिए जा वापस लिए जा सकेंगे। इन सीटों पर 27 फरवरी को मतदान होगा। दो मार्च को नतीजों की घोषणा होगी।
विज्ञापन
छह विधानसभा व एक लोकसभा सीट पर होना है उपचुनाव
बता दें, पश्चिम बंगाल व अरुणाचल प्रदेश को मिलाकर कुल छह विधानसभा व एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं। सभी जगहों पर एक साथ मतदान होगा और नतीजे आएंगे। जिन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है उनमें अरुणाचल प्रदेश की लुमला विधानसभा सीट, झारखंड की रामगढ़, पश्चिम बंगाल की सागरदिघी, तमिलनाडु की इरोड और महाराष्ट्र की दो विधानसभा सीटों कस्बा पेठ और चिंचवड़ में उपचुनाव होना है। इसके साथ ही केंद्र शासित राज्य लक्षद्वीप की लोकसभा सीट लक्षद्वीप के लिए उपचुनाव कराया जाएगा।
विज्ञापन