{"_id":"5bd82d71bdec222f4e2673fc","slug":"bjp-and-shiv-sena-will-fight-2019-elections-together","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम फडणवीस ने जताई उम्मीद, भाजपा और शिवसेना एक साथ लड़ेंगी 2019 के चुनाव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सीएम फडणवीस ने जताई उम्मीद, भाजपा और शिवसेना एक साथ लड़ेंगी 2019 के चुनाव
मुंबई, भाषा
Updated Tue, 30 Oct 2018 03:37 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा की सहयोगी शिवसेना द्वारा केंद्र और महाराष्ट्र में भाजपा की अगुवाई वाली सरकारों की लगातार आलोचनाओं के बावजूद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उम्मीद जताई है कि दोनों पार्टियां 2019 के आम चुनाव और राज्य विधानसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ेंगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि शिवसेना इस राजनीतिक तथ्य से वाकिफ है कि अगर दोनों पार्टियां अलग अलग चुनाव लड़ती हैं तो उन्हें नुकसान होगा क्योंकि कांग्रेस, राकांपा तथा अन्य के एकसाथ आने से विपक्ष का वोट बैंक संगठित हो गया है।
विज्ञापन
बुधवार को फडणवीस सरकार के चार साल पूरे हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने सोमवार को देर रात चुनिंदा पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उन्हें नहीं लगता कि आम चुनाव और राज्य विधानसभा चुनाव एकसाथ होंगे और महाराष्ट्र भाजपा ने इस विचार का विरोध किया है।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने हाल की मीडिया की उन रिपोर्टों को बकवास बताया जिसमें दिल्ली की एक एजेंसी के सर्वेक्षण के हवाले से कहा गया है कि भाजपा के छह सांसद और 50 विधेयक अपने खराब प्रदर्शन के कारण चुनाव में हार का सामना कर सकते हैं।
इससे विपरीत उन्होंने कहा कि भाजपा का आंतरिक सर्वेक्षण उत्साहजनक है। उन्होंने दावा किया कि पार्टी के अधिक से अधिक विधायक चुने जाएंगे।