फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP ally Tipra Motha announces rally to protest attacks on minorities in Bangladesh news in hindi

Tripura: टिपरा मोथा का बड़ा एलान, बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमलों के विरोध में 26 को निकालेगी रैली

Sun, 22 Sep 2024 10:24 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 22 Sep 2024 10:24 AM IST
सार

केंद्र से इस मुद्दे को उठाने का अनुरोध करते हुए देबबर्मा ने कहा कि इसे संयुक्त राष्ट्र में उठाने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि हम 26 सितंबर को बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हमले के विरोध में एक विशाल रैली करेंगे।

विज्ञापन
BJP ally Tipra Motha announces rally to protest attacks on minorities in Bangladesh news in hindi
टिपरा मोथा के प्रमुख प्रद्युत देबबर्मा - फोटो : एएनआई

विस्तार

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों और आदिवासी समुदाय पर हो रहे हमलों पर भाजपा की सहयोगी टिपरा मोथा ने चिंता जताई। पार्टी ने एलान किया कि 26 सितंबर को हमलों के विरोध में एक रैली निकाली जाएगी।   

विज्ञापन


पहले भी यह लोग निकाल चुके हैं रैली
वहीं, पार्टी के युवा शाखा यूथ टिपरा फेडरेशन (YTF) ने शनिवार को अगरतला में बांग्लादेश के सहायक उच्चायुक्त आरिफ मोहम्मद से बात कर शांति की अपील की थी। इससे पहले, वाईटीएफ, चकमा स्टूडेंट्स फेडरेशन और टिपरा इंडिजिनस स्टूडेंट्स फेडरेशन (टीआईएसएफ) के बैनर तले सैकड़ों लोगों ने चटगांव हिल ट्रैक में स्वदेशी लोगों पर हमले और हत्या के खिलाफ विरोध रैलियां निकाली थीं। बौद्ध भिक्षुओं ने भी शांति की अपील करते हुए रैली निकाली थीं। 
विज्ञापन


300 साल पुरानी किताबें जलाई गईं
टिपरा मोथा के प्रमुख प्रद्युत देबबर्मा ने 26 सितंबर की रैली की घोषणा कर कहा, 'यह पहली बार नहीं है जब बांग्लादेश में शेख हसीना के नेतृत्व वाली सरकार के गिरने के बाद बंगाली हिंदुओं और मूल निवासियों सहित अल्पसंख्यकों पर हमले हुए हैं। नोआखली और कोमिला जिलों में भी अल्पसंख्यकों पर हमले हुए। महाराजा बीर चंद्र पुस्तकालय में आग लगा दी गई और 300 साल पुरानी किताबें जला दी गईं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र में उठाने का समय: देबबर्मा
केंद्र से इस मुद्दे को उठाने का अनुरोध करते हुए देबबर्मा ने कहा कि इसे संयुक्त राष्ट्र में उठाने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि हम 26 सितंबर को बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हमले के विरोध में एक विशाल रैली करेंगे। हमारा युवा संगठन वाईटीएफ भी पड़ोसी देश में अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए रैली में शामिल होगा।




'अल्पसंख्यकों की जमीन हड़पने के लिए किए जा रहे हमले'
देबबर्मा ने आरोप लगाया कि सैकड़ों वर्षों से बांग्लादेश में रह रहे अल्पसंख्यक समुदायों के लोगों पर व्यवस्थित तरीके से हमले किए जा रहे हैं ताकि उनकी जमीन हड़पी जा सके। बता दें, टिपरा मोथा त्रिपुरा में भाजपा नीत सरकार का हिस्सा है, जिसकी सीमा बांग्लादेश से लगती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed