{"_id":"66dd6cee191f08887e0ad222","slug":"bjp-alleges-that-aap-imposed-jaziya-tax-took-the-decision-to-increase-inflation-for-the-fourth-time-in-punjab-2024-09-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BJP: बीजेपी का आरोप, AAP ने लगाया 'जजिया टैक्स', पंजाब में चौथी बार लिया महंगाई बढ़ाने वाला फैसला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
BJP: बीजेपी का आरोप, AAP ने लगाया 'जजिया टैक्स', पंजाब में चौथी बार लिया महंगाई बढ़ाने वाला फैसला
Sun, 08 Sep 2024 02:52 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 08 Sep 2024 02:52 PM IST
सार
इसके पूर्व पंजाब सरकार ने बसों के किराए में 23 पैसे से लेकर 145 पैसे प्रति किलोमीटर तक की वृद्धि कर दी है। इसके पहले पंजाब की भगवंत मान सरकार ने बिजली की सब्सिडी में कटौती कर दी थी।
विज्ञापन
bjp flag
विस्तार
भाजपा ने पंजाब सरकार के द्वारा बसों के किराए में बढ़ोतरी का जोरदार विरोध किया है। पार्टी ने कहा है कि आम आदमी पार्टी चुनावों के दौरान लोगों को मुफ्त बिजली-पानी देने के झूठे वादे करती है, लेकिन सत्ता में आने के बाद इन्हीं चीजों के दाम बढ़ाकर जनता को परेशान करती है। पार्टी ने पंजाब सरकार के द्वारा बसों के किराए में बढ़ोतरी को 'जजिया टैक्स' करार दिया है।
विज्ञापन
इसके पूर्व पंजाब सरकार ने बसों के किराए में 23 पैसे से लेकर 145 पैसे प्रति किलोमीटर तक की वृद्धि कर दी है। इसके पहले पंजाब की भगवंत मान सरकार ने बिजली की सब्सिडी में कटौती कर दी थी। इसके अलावा पेट्रोल और डीजल पर वैट बढ़ा दिया था जिससे राज्य में पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी कर दी थी। कांग्रेस और भाजपा ने भगवंत मान सरकार के इन कदमों को आम आदमी के हितों के खिलाफ बताया था।
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि यह झूठ की राजनीति रुकनी चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनावों के दौरान जनता को गुमराह करने के लिए मुफ्त बिजली-पानी देने का वादा करना और बाद में इनका दाम बढ़ाना जनता के साथ धोखा है। उन्होंने कहा कि यह केवल पंजाब सरकार के साथ नहीं हो रहा है। हिमाचल और कर्नाटक में भी इसी तरह इंडिया गठबंधन की कांग्रेस सरकारों ने जनता को गुमराह कर वोट पाने के लिए बड़े-बड़े वादे किए, लेकिन सत्ता में आने के बाद अब उनके पास कर्मचारियों को वेतन देने के लिए भी पैसे नहीं बचे हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की राजनीति रुकनी चाहिए।
विज्ञापन