फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP alleges Rahul Gandhi to meet anti-national people during his visit to America

BJP: भाजपा का बड़ा आरोप, अमेरिका यात्रा में देश विरोधी लोगों से राहुल गांधी ने की मुलाकात

Wed, 28 Jun 2023 06:36 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 28 Jun 2023 06:36 PM IST
सार

BJP: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का कहना है कि राहुल गांधी ही यह सच्चाई बता सकते हैं कि उन्होंने यह मुलाकात क्यों की, लेकिन कांग्रेस को यह बताना चाहिए कि जॉर्ज सोरोस द्वारा फंडिंग की जाने वाली एक कंपनी से जुड़ीं सुनीता विश्वनाथ से उनके नेता ने मुलाकात क्यों की थी...

विज्ञापन
BJP alleges Rahul Gandhi to meet anti-national people during his visit to America
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी प्रेस कांफ्रेंस करते हुए। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी ने अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान ऐसे लोगों से मुलाकात की, जिनके संबंध भारत विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाये गए हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान सुनीता विश्वनाथ से मुलाकात की है। राहुल गांधी ही यह सच्चाई बता सकते हैं कि उन्होंने यह मुलाकात क्यों की, लेकिन कांग्रेस को यह बताना चाहिए कि जॉर्ज सोरोस द्वारा फंडिंग की जाने वाली एक कंपनी से जुड़ीं सुनीता विश्वनाथ से उनके नेता ने मुलाकात क्यों की थी।

विज्ञापन

भाजपा नेता ने कहा कि राहुल गांधी ने इसी तरह दो अन्य लोगों से भी मुलाकात की है, जिनकी भूमिका संदिग्ध रही है। इनमें से एक व्यक्ति इस्लामिक सर्कल ऑफ नार्थ अमेरिका से जुड़ा हुआ है जिसके विषय अमेरिकी संसद में एक प्रस्ताव के माध्यम से कहा गया था कि उस संगठन का संबंध जमाते इस्लामी के साथ हैं।

विज्ञापन

अमेरिकी उद्योगपति जॉर्ज सोरोस को भारत विरोधी माना जाता है। कहा जाता है कि वे कई ऐसे संगठनों को आर्थिक सहयोग देते रहे हैं जो भारत विरोधी गतिविधियों को हवा देते रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed