{"_id":"61880c4f05132778181ecc62","slug":"bjp-alleges-children-of-ncp-leaders-and-ministers-are-in-contact-with-drug-peddlers-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा का आरोप: नशीले पदार्थ बेचने वालों के संपर्क में हैं एनसीपी नेताओं और मंत्रियों के बच्चे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भाजपा का आरोप: नशीले पदार्थ बेचने वालों के संपर्क में हैं एनसीपी नेताओं और मंत्रियों के बच्चे
Sun, 07 Nov 2021 10:56 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sun, 07 Nov 2021 10:56 PM IST
सार
प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के मामले में लगातार बयान देने वाले और आरोप लगाने वाले एनसीपी नेता नवाब मलिक को अब भाजपा ने निशाने पर लिया है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि एनसीपी नेताओं और मंत्रियों के बच्चे खुद नशीले पदार्थ बेचने वाले लोगों (ड्रग पेडलर) के संपर्क में हैं।
विज्ञापन
भाजपा नेता मोहित कंबोज
- फोटो : एएनआई
विस्तार
आर्यन खान मामले में महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक के आरोपों के बाद भाजपा ने पलटवार किया है। भगवा दल ने आरोप लगाया है कि एनसीपी (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) नेताओं और मंत्रियों के बच्चे ड्रग पेडलरों के संपर्क में हैं।
विज्ञापन
मलिक को निशाने पर लेते हुए भाजपा नेता मोहित कंबोज ने कहा कि मैं पहले कह चुका हूं कि एक मंत्री जिसके ड्रग पेडलरों से संपर्क थे, वह क्रूज पार्टी में शामिल था। आज नवाब मलिक ने इसकी पुष्टि करदी कि असलम शेख के काशिफ खान से संबंध थे।
विज्ञापन
कंबोज ने कहा, सुनील पाटिल और नवाब मलिक पिछले 20 साल से मित्र हैं। जब पाटिल ललित होटल में पार्टी किया करते थे, नवाब भी वहां जाया करते थे। आज नवाब ने उनके साथ अपने संबंध साफ किए हैं। यह पाटिल के साथ मिलकर की गई एनसीपी की साजिश है।
विज्ञापन
मोहन कंबोज की ओर से ये आरोप नवाब मलिक के उस बयान के एक दिन बाद लगाए गए हैं, जिनमें एनसीपी नेता ने कहा था कि बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को फिरौती की मांग करने के लिए क्रूज से अपहृत कर लिया गया था।