फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP 1st List of 195 Candidates: What is special in BJP's first list? Women and OBCs in list

BJP 1st List of 195 Candidates: भाजपा की पहली सूची में क्या खास? महिलाओं और ओबीसी को भी साधा

Sat, 02 Mar 2024 06:47 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आदर्श शर्मा Updated Sat, 02 Mar 2024 06:47 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने 195 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। वाराणसी से पीएम मोदी और गांधीनगर से अमित शाह चुनाव लड़ेंगे। 

विज्ञापन
BJP 1st List of 195 Candidates: What is special in BJP's first list? Women and OBCs in list
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : amar ujala

विस्तार

आम चुनाव को लेकर भाजपा ने 195 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। वाराणसी से तीसरी बार पीएम मोदी चुनाव लड़ेंगे। वहीं अमित शाह गांधीनगर से चुनावी मैदान में होंगे। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने बताया कि 16 राज्य और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 195 सीटों के उम्मीदवार तय कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि बाकी सीटों पर मंथन चल रहा है। अरुणाचल पश्चिम से किरण रिजिजू, डिब्रूगढ़ से सर्वानंद सोनोवाल, उत्तर पूर्वी से मनोज तिवारी, नई दिल्ली से बांसुरी स्वराज, पोरबंद से मनसुखभाई मंडाविया, खूंटी (एसटी) से अर्जुन मुंडा के भी नामों का एलान किया गया है। भाजपा ने केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर को केरल के तिरुवनंतपुरम से, पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देब को त्रिपुरा से मैदान में उतारा है। यूपीए सरकार में रक्षा मंत्री रहे एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी को पत्तनमतिट्टा से भाजपा ने टिकट दिया है। 
विज्ञापन



Image
Image
Image
Image

भाजपा की पहली सूची में क्या खास? 
195 नामों की पहली सूची में 34 केंद्रीय मंत्रियों को भी शामिल किया गया है। वहीं 28 महिलाओं को भी मौका दिया गया है। पहली सूची में पचास साल से कम उम्र के 47 युवा, अनुसूचित जाति से 27, अनुसूचित वर्ग से 18 और पिछड़ा वर्ग से 57 उम्मीदवारों के नामों को जगह दी गई हैं। 
विज्ञापन


Image
Image
Image
किस राज्य से कितनी सीटों पर प्रत्याशियों का एलान
उत्तर प्रदेश से 51, पश्चिम बंगाल से 26, मध्य प्रदेश से 24, गुजरात से 15, राजस्थान से 15, केरल से 12, तेलंगाना से 9, असम से 11, झारखंड से 11, छत्तीसगढ़ से 11, दिल्ली से 5, जम्मू-कश्मीर से 2, उत्तराखंड से 3, अरुणाचल, गोवा, त्रिपुरा, अंडमान-निकोबार और दमन और दीव से एक-एक सीट पर प्रत्याशी तय किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Image
Image
Image
Image
Image
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed