{"_id":"5b779ca342c792464d1ba5f2","slug":"birthday-special-stroy-of-great-person-from-sampooran-singh-kalra-to-gulzar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन विशेष: संपूर्ण सिंह की अपने गीतों और कविताओं से गुलजार बनने की कहानी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जन्मदिन विशेष: संपूर्ण सिंह की अपने गीतों और कविताओं से गुलजार बनने की कहानी
Sat, 18 Aug 2018 10:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 18 Aug 2018 10:00 AM IST
विज्ञापन
1 of 10
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
कभी जिंदगी एक पल में गुजर जाती है, कभी जिंदगी का एक पल भी नहीं गुजरता... ये है लफ्जों के जादूगर गुलजार की लिखी एक शायरी। आज उनका जन्मदिन है। संपूर्ण सिंह कालरा से गुलजार बनने तक के सफर में उनके जीवन में कई टर्निंग पॉइंट आए। चलिए आपको बताते हैं कि एक मैकेनिक से मशहूर गीतकार बन लोगों के दिलों पर राज करने वाले गुलजार के इस सफर के बारे में-
2 of 10
18 अगस्त 1934 को जिला पंजाब के दीना गांव में जन्मे गुलजार का पूरा नाम संपूर्ण सिंह कालरा है। ये गांव झेलम नदी के पास स्थित है और ये जगह अब पाकिस्तान में है। विभाजन के बाद उनका परिवार भारत आ गया। दुनिया के मशहूर गीतकार बनने से पहले गुलजार एक मैकेनिक के तौर पर काम करते थे।
3 of 10
गुलजार के जीवन में बड़ा मोड़ तब आया जब उनकी मुलाकात उस समय के बड़े निर्देशक बिमल रॉय से हुई। उन्होंने गुलजार को बंदिनी फिल्म में गाना लिखने का मौका दिया। दरउसल उनका मनमुटाव फिल्म के गीतकार से हो गया था। जिसके बाद उनके सामने गुलजार आ गए और उन्हें ये बड़ा मौका मिल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
इस गाने के बाद गुलजार ने डायरेक्शन की दुनिया में भी कदम रखा। फिल्म में तो वह एक ही गाना पाए क्योंकि पुराना गीतकार तब वापस लौट आया था। लेकिन यही एक गाना उन्हें गुलजार बनाने की पहली सीढ़ी जैसा था। इसी गाने के बाद गुलजार का हुनर बिमल रॉय ने पहचान लिया और उन्हें बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर जोड़ लिया। वो गाना था- मोरा गोरा अंग लई ले, मोहे श्याम रंग दइ दे।
विज्ञापन
5 of 10
बिमल रॉय के साथ काम करने के दौरान ही गुलजार की मुलाकात आरडी बर्मन से भी हुई और उन्होंने उनके साथ भी काम किया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।