{"_id":"64988c502f74a1593e091b56","slug":"biren-singh-briefed-about-the-meeting-after-meeting-amit-shah-manipur-violence-update-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Manipur: 'पहाड़ी जिलों के लिए अलग प्रशासन का सवाल नहीं'; बीरेन सिंह से मुलाकात के दौरान शाह ने कही यह बात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Manipur: 'पहाड़ी जिलों के लिए अलग प्रशासन का सवाल नहीं'; बीरेन सिंह से मुलाकात के दौरान शाह ने कही यह बात
Mon, 26 Jun 2023 04:49 AM IST
शिव शरण शुक्ला
अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल
अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Mon, 26 Jun 2023 04:49 AM IST
सार
रविवार को देर शाम दिल्ली से लौटने पर पत्रकार से मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने यह भी कहा, गृह मंत्री ने आश्वासन दिया कि वे पहाड़ी जिलों में स्थिति को देखेंगे। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री को घाटी में कानून व्यवस्था की स्थिति को संभालने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
एन बीरेन सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान उन्होंने राज्य की स्थिति के बारे में केंद्रीय मंत्री को जानकारी दी। दिल्ली से वापस लौटने पर उन्होंने कहा कि मणिपुर में हो रही हिंसा को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह काफी चिंतित हैं। उन्होंने केंद्रीय मंत्री के घर जलाए जाने और सरकारी संपत्ति को पहुंचाई जा रही नुकसान को लेकर भी चिंता व्यक्ति की। मुख्यमंत्री ने बताया कि गृहमंत्री ने कहा है कि पहाड़ी क्षेत्रों के लिए अलग प्रशासन का कोई सवाल ही नहीं है।
विज्ञापन
बीरेन ने शाह को दी हालात की जानकारी
वहीं, बीरेन सिंह ने ट्वीट कर कहा कि राज्य व केंद्र सरकार के सहयोग से हिंसा पर काफी हद तक नियंत्रण कर लिया गया है। 13 जून के बाद से किसी की मौत नहीं हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि स्थिति संभालने के लिए 40 आईपीएस अधिकारी और 36 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। वहीं, दूसरी ओर मेघालय के सीएम कोनराड के संगमा ने मणिपुर में सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए केंद्र सरकार से गुहार लगाई है। उन्होंने केंद्र से वहां फंसे लोगों को सुरक्षित निकलने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है।
विज्ञापन
वहीं, रविवार को देर शाम दिल्ली से लौटने पर पत्रकार से मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने यह भी कहा, गृह मंत्री ने आश्वासन दिया कि वे पहाड़ी जिलों में स्थिति को देखेंगे। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री को घाटी में कानून व्यवस्था की स्थिति को संभालने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
बीरेन सिंह ने कहा कि वह घाटी के इलाकों में शांति व्यवस्था कायम करने के लिए संबंधित पक्षों से बातचीत करेंगे। 147 संवेदनशील स्थानों की पहचान की गई है और केंद्रीय सुरक्षा बलों के 40,000 जवानों को तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी को एकजुट होने की जरूरत है। इस दौरान उन्होंने इस मुद्दे पर ओछी राजनीति नहीं करने की अपील भी की।
इससे पहले, इंफाल से रविवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे बीरेन सिंह अमित शाह से मिलने उनके आवास पर गए। सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने गृह मंत्री को मणिपुर की मौजूदा स्थिति और वहां सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी दी।
इससे एक दिन पहले गृह मंत्री ने मणिपुर की स्थिति पर सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता की थी। तीन घंटे तक चली बैठक में 18 राजनीतिक दलों, पूर्वोत्तर के चार सांसदों और क्षेत्र के दो मुख्यमंत्री शामिल हुए थे। गृह मंत्री ने सर्वदलीय बैठक में बताया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले दिन से ही मणिपुर की स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं और समस्या का समाधान निकालने के लिए पूरी संवेदनशीलता कदम उठा रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में हम हरसंभव कदम उठाने में सक्षम हो रहे हैं।