फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra India Bird Flu News: 100,000 more birds culled as virus spreads in Maharashtra Avian influenza

Bird Flu News : महाराष्ट्र में बर्ड फ्लू का कहर जारी, एक लाख से ज्यादा पक्षियों को मारने की तैयारी

Wed, 10 Feb 2021 12:09 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Wed, 10 Feb 2021 12:09 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra India Bird Flu News: 100,000 more birds culled as virus spreads in Maharashtra Avian influenza
कानपुर में बर्ड फ्लू - फोटो : अमर उजाला

देश में बर्ड फ्लू का कहर जारी है। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित केंद्रीय प्रयोगशाला आईसीएआर-नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हाई-सिक्योरिटी एनिमल डिजीज (एनआईएचएसएडी) ने मंगलवार को महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले के नवापुर में 12 और पोल्ट्री फार्मों में बर्ड फ्लू से पक्षियों के मरने की पुष्टि की है। इसी के साथ प्रभावित पोल्ट्री फार्मों की संख्या बढ़कर 16 हो गई।इसके बाद प्रशासन ने नवापुर में मंगलवार को राज्य ने एक लाख से अधिक मुर्गियों को मारने के लिए अलग कर लिया।

विज्ञापन


 राज्य में मंगलवार को  1,291 पक्षियों की मौत बर्ड फ्लू से हुई, जिसमें 1266 पोल्ट्री पक्षी हैं। इसी के साथ बर्ड फ्लू से मरने वाले पक्षियों की संख्या बढ़कर  41,504 पहुंच गई है।बता दें कि नवापुर तहसील के 28 पोल्ट्री फार्म में कुल 9.50 लाख मुर्गियां हैं। बर्ड फ्लू से पोल्ट्री फार्म को भारी नुकसान होगा। प्रशासन ने नवापुर में अंडे और मुर्गियों की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। नवापुर में पोल्ट्री फार्म सबसे अधिक हैं। पशुपालन विभाग की 100 टीमें नंदुरबार पहुंच गईं हैं। इससे पहले 2006 में भी नवापुर में बर्ड फ्लू फैला था। वर्ष 2006 की तुलना में इस साल नवापुर में बर्ड फ्लू का असर बहुत कम है।
विज्ञापन

पक्षियों को घर में न रखने का आदेश जारी 
प्रशासन ने नवापुर में ग्रामीणों को देशी मुर्गी, चिकन, बतख, कबूतर समेत अन्य पक्षियों को घर में इकट्ठा करके न रखने का आदेश दिया है। लोगों को सभी पक्षियों को प्रशासन के हवाले करना होगा। गांव में पालतू पक्षियों को ले जाने के लिए सरकारी ट्रैक्टर और पिकअप आएगा। आदेश का उल्लंघन करने वालों पर डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट 2005 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारियों ने भरपाई की मांग की 
नासिक के पशुपालन कमिश्नर ने नवापुर तहसील में दौरा करके पोल्ट्री फार्म का निरीक्षण किया। व्यापारियों और अधिकारियों को बर्ड फ्लू के बारे में जागरूक  किया। वहीं व्यापारियों ने नुकसान की भरपाई करने की मांग की है।


राज्य पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि एनआईएचएसएडी ने पुष्टि की कि नवापुर में मुर्गियों की  मौत H5N8 स्ट्रेन से हुई है। अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले केंद्रीय प्रयोगशाला ने 12 पोल्ट्री में पक्षियों की मौत बर्ड फ्लू से होने की पुष्टि की थी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न छापने का अनुरोध करते हुए बताया कि चार पोल्ट्री फार्मों के नमूनों की रिपोर्ट सोमवार और आठ की मंगलवार को मिली, जिनमें बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed