फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   birbhum violence update: BJP national spokesperson Dr. Sambit Patra alleged that there have been 26 murders in Bengal in the last one week

पश्चिम बंगाल: संबित पात्रा बोले- सात दिनों में हो चुकी हैं 26 हत्याएं, सरकार की चुप्पी खतरनाक

Thu, 24 Mar 2022 03:07 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 24 Mar 2022 03:07 PM IST
सार

पात्रा ने कहा कि पश्चिम बंगाल में पिछले एक सप्ताह के अंदर 26 लोगों की हत्याएं की जा चुकी हैं। इनमें सबसे ज्यादा राजनीतिक प्रतिशोध के लिए हत्याएं की गई हैं। उन्होंने कहा कि अब तक वहां किसी बड़े टीएमसी नेता का न पहुंचना दुर्भाग्यपूर्ण है...

विज्ञापन
birbhum violence update: BJP national spokesperson Dr. Sambit Patra alleged that there have been 26 murders in Bengal in the last one week
संबित पात्रा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा ने कहा है कि पश्चिम बंगाल की घटना आधुनिक इतिहास की बर्बर घटनाओं में से एक है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि उन महिलाओं-बच्चों को बुरी तरह पीटा गया और इसके बाद उन्हें उन्हीं के घर में बंद करके जला दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस भयानक घटना के लंबे समय बाद भी वहां तक पुलिस और एंबुलेंस नहीं पहुंच सकी। उन्होंने कहा कि पिछले एक हफ्ते में बंगाल में 26 हत्याएं हो चुकी हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है।

विज्ञापन


पात्रा ने कहा कि पश्चिम बंगाल में पिछले एक सप्ताह के अंदर 26 लोगों की हत्याएं की जा चुकी हैं। इनमें सबसे ज्यादा राजनीतिक प्रतिशोध के लिए हत्याएं की गई हैं। उन्होंने कहा कि अब तक वहां किसी बड़े टीएमसी नेता का न पहुंचना दुर्भाग्यपूर्ण है। लेकिन अब जब ममता बनर्जी वहां पहुंच रही हैं, उनके स्वागत के लिए उस क्षेत्र में हर जगह भव्य सजावट की गई है। उन्होंने कहा कि इस तरह की दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर स्वागत किया जाना शर्मनाक है।
विज्ञापन


ममता बनर्जी को ममताविहीन बताते हुए भाजपा नेता ने कहा कि पश्चिम बंगाल की तुलना उत्तर प्रदेश से नहीं की जा सकती। उत्तर प्रदेश में प्रचंड जीत के बाद भी विपक्ष के किसी नेता के साथ कोई अभद्रता नहीं हुई है जबकि बंगाल में ममता बनर्जी की जीत के बाद अब तक सैकड़ों लोगों की हत्या की जा चुकी हैं। उन्होंने बंगाल की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए दोषियों पर तत्काल सजा दिए जाने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed