{"_id":"585569c64f1c1bc72b649c33","slug":"bipin-rawat-to-be-the-new-chief-of-army-staff-and-b-s-dhanoa-to-be-the-new-chief-of-air-staff","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिपिन रावत नए थल सेनाध्यक्ष और बीएस धनोवा होंगे नए वायु सेना प्रमुख ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बिपिन रावत नए थल सेनाध्यक्ष और बीएस धनोवा होंगे नए वायु सेना प्रमुख
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 18 Dec 2016 04:47 AM IST
विज्ञापन
लेफ्टिनेंट जनरल बिपिन रावत
- फोटो : ANI
थल सेना और वायु सेना को नए प्रमुख मिले हैं। लेफ्टिनेंट जनरल बिपिन रावत नए थल सेनाध्यक्ष होंगे। वहीं, एयर मार्शल बीएस धनोवा नए वायु सेना प्रमुख होंगे। वर्तमान थल सेनाध्यक्ष दलबीर सिंह सुहाग और वायु सेना प्रमुख आरुप राहा 31 दिसंबर को रिटायर हो रहे हैं। बिपिन रावत की नियुक्ति जनरल दलबीर सिंह सुहाग की जगह हुई है। वे एक जनवरी से पद संभालेंगे। रावत 11 गोरखा राइफल्स की 5वीं बटालियन से आते हैं। मौजूदा वक्त में वे आर्मी स्टाफ के वाइस चीफ हैं।
विज्ञापन
सेना प्रमुखों के इन पदों के लिए पूर्वी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल प्रवीण बख्शी और दक्षिणी कमान के प्रमुख पीएम हरीज का नाम भी विराचाधीन था।
अबकी बार सेना और वायुसेना के नए प्रमुखों के नामों के एलान ने पुरानी परंपरा तोड़ी है। अभी तक सैन्य प्रमुखों के नाम उनके पूर्ववर्ती से रिटायर होने के दो महीने पहले घोषित किए जाते थे। अब पूर्व सेनाध्यक्ष और वायुसेना प्रमुख के रिटायर होने के 14 दिन पहले नए प्रमुखों के नामों का एलान हुआ है।
विज्ञापन