सेनाध्यक्ष ने कहा- 2024 तक रक्षा निर्यात 11,000 से बढ़कर हो जाएगा 35,000 करोड़ रुपये
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेनाध्यक्ष जनरल बिपिन रावत ने दिल्ली में कहा कि 2024 तक हमारा रक्षा निर्यात 11,000 से बढ़कर 35,000 करोड़ हो जाएगा। उन्होंने कहा, 'हम अब धीरे-धीरे एक निर्यात उन्मुख रक्षा उद्योग बन रहे हैं। हमारा रक्षा निर्यात जो वर्तमान में सिर्फ 11,000 करोड़ रुपये सालाना है वह 2024 तक बढ़कर लगभग 35,000 करोड़ रुपये हो जाएगा।'
Army Chief General Bipin Rawat in Delhi: We are now gradually becoming an export oriented defence industry and our defence export which currently range in the region of just about Rs 11, 000 crores annually is set to to grow to approximately Rs 35,000 crores by the year 2024. pic.twitter.com/6G98Bug8TO
— ANI (@ANI) October 18, 2019विज्ञापन
यह भी पढ़ें- आज होगा पाकिस्तान की किस्मत का फैसला, एफएटीएफ बताएगा ग्रे लिस्ट में रहेगा या होगा ब्लैकलिस्ट
वहीं नौसेना अध्यक्ष एडमिरल करमबीर सिंह ने कहा, 'हम सामूहिक सैन्य क्षमता में विश्वास करते हैं। यह जरूरी नहीं है कि एक राष्ट्र के पास सारी क्षमता हो। हमें एक-दूसरे से सीखना चाहिए। सेशेल्स और मॉरीशियस समुद्री पारिस्थितिकी की दिशा में प्रयास कर रहे हैं, म्यांमार स्वदेशी जहाज निर्माण का अच्छा उदाहरण है।'