फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bilkis case convict questions maintainability of plea in SC challenging remission by Gujarat government

Bilkis Bano Case: रिहाई के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिकाओं पर दोषी ने उठाया सवाल, जानें पूरा मामला

Sun, 25 Sep 2022 05:30 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 25 Sep 2022 05:30 PM IST
सार

2002 के बिलकिस बानो सामूहिक बलात्कार मामले में दोषियों की रिहाई के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में कई याचिकाएं दाखिल हुईं हैं। मामले में दोषी ने इन याचिकाओं के याचिकाकर्ताओं के अधिकार क्षेत्र पर सवाल उठाए हैं। 

विज्ञापन
Bilkis case convict questions maintainability of plea in SC challenging remission by Gujarat government
बिलकिस बानो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

2002 के बिलकिस बानो सामूहिक बलात्कार मामले में 11 दोषियों की रिहाई को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर, मामले में रिहा किए गए एक दोषी ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने अपने जवाबी हलफनामे में याचिकाकर्ताओं के अधिकार क्षेत्र पर सवाल उठाया है। मामले में रिहा किए गए राधेश्याम ने कहा कि याचिकाकर्ताओं में से कोई भी मामले से संबंधित नहीं है। याचिकाकर्ता या तो राजनीतिक कार्यकर्ता हैं या किसी तीसरे पक्ष के लोग हैं। इन याचिकाकर्ताओं में से किसी भी प्रत्यक्ष रूप से मामले से कोई संबंध नहीं है। गौरतलब है कि राधेश्याम और 10 अन्य दोषियों को हाल ही में गुजरात सरकार द्वारा छूट पर रिहा किया गया था। 

विज्ञापन


रिहा किए गए दोषी ने याचिकाकर्ताओं के अधिकार पर उठाए सवाल
याचिका पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि अगर ऐसी याचिकाओं पर अदालत विचार करती है, तो यह किसी भी आदमी के किसी भी आपराधिक मामले में किसी भी अदालत में याचिका दाखिल करने के लिए एक खुला निमंत्रण होगा। 
विज्ञापन


रिहाई के खिलाफ दाखिल हुई हैं कई याचिकाएं
रिहा किए गए दोषी श्याम ने अपने हलफनामे में कहा कि उन लोगों की रिहाई पर याचिका दायर करने वाले याचिकाकर्ताओं में माकपा नेता सुभाषिनी अली हैं, जो कि एक पूर्व सांसद और अखिल भारतीय लोकतांत्रिक महिला संघ की उपाध्यक्ष होने का दावा करती हैं। उनके अलावा एक दूसरी याचिकाकर्ता पत्रकार रेवती लॉल और तीसरी सामाजिक कार्यकर्ता रूप रेखा वर्मा हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


श्याम ने कहा कि शीर्ष अदालत ने पहले के मामलों में स्पष्ट रूप से कहा है कि एक आपराधिक मामले में किसी भी अजनबी को किसी निर्णय की शुद्धता पर सवाल उठाने की अनुमति नहीं दी जा सकती है। यदि इसकी अनुमति दी जाती है, तो कोई भी  व्यक्ति दर्ज की गई आपराधिक अभियोजन/कार्यवाही को चुनौती दे सकता है। हलफनामे में कहा गया है कि वर्तमान रिट याचिका में याचिकाकर्ता गुजरात राज्य के माफी आदेश को चुनौती देना चाहते हैं, जिसमें उत्तर देने वाले प्रतिवादी सहित 11 आरोपी व्यक्तियों को रिहा किया गया था। पैरा 1बी में रिट याचिकाकर्ता ने यह दलील भी दी है कि इस मामले में उसका कोई व्यक्तिगत हित नहीं है और उसे दाखिल करने से कुछ हासिल नहीं होता है। हालांकि याचिकाकर्ता ने यह आगे बताया है कि रिट याचिका जनहित में दायर की गई है। याचिकाकर्ता के अनुसार,  ऐसे व्यक्तियों की रिहाई ने समाज की चेतना को झकझोर दिया है जिसने याचिकाकर्ता को यह जनहित याचिका दायर करने के लिए प्रेरित किया है। 

हलफनामे में उन्होंने यह भी कहा है कि हैरान कर देने वाली बात यह है कि मामले में न तो राज्य और न ही पीड़ित और न ही शिकायतकर्ता ने इस न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। इस प्रकार, यह सम्मानपूर्वक प्रस्तुत किया जाता है कि यदि इस तरह के मामलों पर इस अदालत द्वारा विचार किया जाता है, तो कानून के लिए एक अस्थिर स्थिति बन जाएगी।

शीर्ष अदालत ने मांगा था जवाब
न्यायमूर्ति अजय रस्तोगी और न्यायमूर्ति बी वी नागरत्ना की पीठ के समक्ष यह मामला सुनवाई के लिए आया। शीर्ष अदालत ने 25 अगस्त को इस मामले में 11 दोषियों को दी गई छूट को चुनौती देने वाली याचिका पर केंद्र और गुजरात सरकार से जवाब मांगा था।


गुजरात सरकार ने किया था रिहा
इस मामले में दोषी ठहराए गए 11 लोगों को 15 अगस्त को गोधरा उप-जेल से रिहा कर दिया गया था। गुजरात सरकार ने अपनी छूट नीति के तहत उनकी रिहाई की अनुमति दी थी। इन्होंने जेल में 15 साल से अधिक समय पूरा किया था। पिछले महीने मामले की सुनवाई करते हुए शीर्ष अदालत ने पाया था कि सवाल यह है कि क्या छूट पर विचार करते समय दिमाग का प्रयोग किया गया था और क्या यह कानून के मानकों के भीतर था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed