फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bike riders threw acid on girl in Eluru of Andhra Pradesh Right eye of victim damaged to 60 percent

Andhra Pradesh: बाइक सवारों ने युवती पर फेंका तेजाब, दाईं आंख 60 प्रतिशत खराब; आरोपी फरार

Wed, 14 Jun 2023 02:36 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 14 Jun 2023 02:36 PM IST
सार

एलुरू एसपी, डी मैरी पारासंथी ने बुधवार को बताया कि पीड़िता मंगलवार रात दफ्तर से अपने घर जा रही थी। वह घर के नजदीक ही थी, तभी कुछ बाइक सवार आए और उन्होंने पीड़िता के चेहरे पर एसिड फेंक दिया। युवती चिल्लाई और भाग कर घर पहुंची।

विज्ञापन
Bike riders threw acid on girl in Eluru of Andhra Pradesh Right eye of victim damaged to 60 percent
Indore Crime News - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

आंध्र प्रदेश से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। प्रदेश के एलुरू में अज्ञात बाइक सवारों ने एक युवती पर एसिड फेंक दिया। युवती अस्पताल में भर्ती है। एलुरू पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन कर दिया गया है। आरोपी जल्द ही हमारी हिरासत में होगा।   

विज्ञापन

घर से थोड़ी दूर पहले ही फेंका तेजाब
एलुरू एसपी, डी मैरी पारासंथी ने बुधवार को बताया कि पीड़िता मंगलवार रात दफ्तर से अपने घर जा रही थी। वह घर के नजदीक ही थी, तभी कुछ बाइक सवार आए और उन्होंने पीड़िता के चेहरे पर एसिड फेंक दिया। युवती चिल्लाई और भाग कर घर पहुंची। बेटी की हालत देख परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर गए। उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पीड़िता की आंख को नुकसान हुआ था, जिस वजह से उसे डॉक्टर्स की सलाह पर विजयवाड़ा के अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन

दाईं आंख 60 प्रतिशत खराब, बाकी अंग सुरक्षित
विजयवाड़ा अस्पताल के डॉक्टर ने पीड़िता के स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए बताया कि उसकी बाईं आंखें अब खतरे से बाहर है। लेकिन दाईं आंखों के सर्जरी की आवश्यकता है। दाईं आंख 60 प्रतिशत तक खराब हो चुकी है। हालांकि, पीड़िता के अन्य अंग सुरक्षित हैं। पुलिस युवती को बेहतर इलाज और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती करना चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन धाराओं के तहत दर्ज हुआ केस
एसपी पारासंथी ने बताया कि पुलिस की छह टीमों का गठन किया गया है। आरोपियों की तलाश बड़े स्तर पर की जा रही है। पीड़िता या उसके परिवार को किसी पर भी शक नहीं है। टीमें सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दिशा एक्ट, आईपीसी की धारा 307, 326 (ए) और 34 के तहत केस दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपियों को हमारी टीम गिरफ्तार कर लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed