बिहार : लालू यादव और सुशील मोदी के बीच टि्वटर पर छिड़ी जंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और बिहार के उप मुख्यमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी के बीच अब ट्विटर वार शुरू हो गया है। बुधवार को लालू के करीबियों ने उनके आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक हिंदी पोर्टल का लिंक शेयर किया गया। इसमें लिखा था कि ‘क्यों लालू से डरती है भाजपा’।
क्योंकि मैं इनके दुष्प्रचार,लालच, प्रतिशोध, प्रताड़ना और किसी प्रकार की ब्लैकमेलिंग से नहीं डरता। क्योंकि इनकी जातिवादी, नफ़रतवादी, संविधान व इंसान विरोधी ज़हरीली राजनीति का सबसे मुखर विरोधी हूँ। सिद्धांतो से समझौता नहीं कर सकता चाहे क्यों ना फाँसी हो जाए।https://t.co/3EphVOJ4cp
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) November 21, 2018
इस लेख को टिप्पणी के साथ शेयर किया गया है। इसमें लालू ने लिखा ‘मैं इनके (भाजपा) दुष्प्रचार, लालच, प्रतिशोध, प्रताड़ना और किसी प्रकार की ब्लैकमेलिंग से नहीं डरता क्योंकि इनकी जातिवादी, नफरतवादी, संविधान व इंसान विरोधी जहरीली राजनीति का सबसे मुखर विरोधी हूं, सिद्धांतों से समझौता नहीं कर सकता चाहे फांसी क्यों न हो जाए।’
लालू में लालच कूट-कूट कर भरा है : सुशील मोदी
वहीं सुशील मोदी ने जवाबी हमला करते हुए लिखा कि ‘पिछले 30 साल से लालू संघ परिवार और भाजपा के खिलाफ दुष्प्रचार कर अल्पसंख्यकों के वोट लेते रहे। लालच इतना कूट-कूट कर भरा है कि चारा घोटाला से लेकर होटल घोटाला तक में नाम आया। किस सिद्धांत की वह बात कर रहे हैं।
लालू प्रसाद ३० साल से संघ- भाजपा के खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे हैं। वे अल्पसंख्यकों को डरा कर वोट लेते रहे। सम्पत्ति का लालच इतना कूट-कूट कर भरा है कि चारा घोटाला से लेकर होटल घोटाला तक कर डाला। प्रतिशोध लेने के लिए उनके राज में सैंकड़ों लोग मारे गए और ब्लैकमेलिंग के बल पर........ pic.twitter.com/C3M8hvYMtV
— Sushil Kumar Modi (@SushilModi) November 21, 2018
उनके राज में सैकड़ों लोग मारे गए और ब्लैकमेलिंग के बल पर बिहार में अपहरण उद्योग पनपा। जेपी, लोहिया के सिद्धांतों को छोड़ कर स्वार्थों से समझौता करते समय तो उन्होंने फांसी पर चढ़ने की नहीं सोची।