{"_id":"6315ff0d21187a442609222c","slug":"bihar-political-upheaval-unlikely-to-have-nationwide-impact-prashant-kishor","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: प्रशांत किशोर बोले- बिहार की राजनीतिक उथल-पुथल का देशव्यापी असर होने की संभावना नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bihar: प्रशांत किशोर बोले- बिहार की राजनीतिक उथल-पुथल का देशव्यापी असर होने की संभावना नहीं
Mon, 05 Sep 2022 07:31 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: निर्मल कांत
Updated Mon, 05 Sep 2022 07:31 PM IST
सार
किशोर ने दावा किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नया विद्रोही चेहरा राजनीतिक अस्थिरता का प्रतीक था, जो नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य में नई भाजपा के उदय से परेशान था।
विज्ञापन
प्रशांत किशोर (फाइल)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
चुनावी रणनीतिकार से कार्यकर्ता बने प्रशांत किशोर ने सोमवार को जोर देकर कहा कि बिहार में हुई हालिया उथल-पुथल एक राज्य विशिष्ट घटना थी और इसके राष्ट्रव्यापी प्रभाव होने की संभावना नहीं है। पिछले महीने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जद (यू) ने भाजपा के साथ गठबंधन को तोड़ दिया था और राजद के साथ फिर सरकार बना थी।
उत्तर बिहार के सीतामढ़ी जिले में पत्रकारों से बात करते हुए किशोर ने दावा किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नया विद्रोही चेहरा राजनीतिक अस्थिरता का प्रतीक था, जो नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य में नई भाजपा के उदय से परेशान था।
किशोर को चार साल पहले हफ्तों के भीतर ही जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर पदोन्नत किया गया था और सीएए-एनपीआर-एनआरसी विवाद पर तीखे मतभेदों के बाद दो साल से भी कम समय में उन्हें निष्कासित कर दिया गया था।
विज्ञापन
किशोर ने दावा किया, मैं आपको लिखित रूप में दे सकता हूं कि बिहार में अगले विधानसभा चुनाव के लिए 2025 में एक और गठबंधन होगा। हम नहीं जानते कि कौन सी पार्टी या नेता किस तरफ उतरेगा। लेकिन वर्तमान परिदृश्य बदल जाएगा। 2014 के लोकसभा चुनावों में मोदी के शानदार अभियान के लिए आईपैक को श्रेय दिया गया था।