फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bihar News : Bihar Police DGP RS Bhatti cisf director general appointed, rajvinder Singh bhatti cisf new dg

RS Bhatti : बिहार के डीजीपी आरएस भट्टी बने CISF के महानिदेशक; क्या रहा है राजविंदर सिंह भट्टी का परिचय

Wed, 28 Aug 2024 08:01 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 28 Aug 2024 08:01 PM IST
सार

CISF DG : महागठबंधन सरकार में पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद की पसंद के आधार पर बिहार बुलाए गए आईपीएस आरएस भट्टी ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति मांगी थी। राज्य की एनडीए सरकार ने उन्हें जाने दिया। देश की एनडीए सरकार ने उन्हें सीआईएसएफ का महानिदेशक बनाया है।

विज्ञापन
Bihar News : Bihar Police DGP RS Bhatti cisf director general appointed, rajvinder Singh bhatti cisf new dg
बिहार के पुलिस महानिदेशक आरएस भट्टी बने सीआईएसएफ के डीजी। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार के पुलिस महानिदेशक आर एस भट्टी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के महानिदेशक बनाए गए हैं। राजविंदर सिंह भट्टी के सीआईएसएफ के डीजी के रूप में नियुक्ति की अधिसूचना जारी हो गई है। भट्टी बिहार में महागठबंधन सरकार के दौर में पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की पसंद के आधार पर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से बिहार बुलाए गए थे। इसी महीने उन्होंने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर वापस जाने की गुजारिश की थी और राज्य की नीतीश कुमार सरकार ने इसकी अनुमति दे दी थी।

विज्ञापन


पहले दौर वाली कड़क छवि नहीं दिखा सके
1990 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी आरएस भट्टी बिहार में एक कड़क छवि के लिए जाने जाते थे। उन्हें लालू प्रसाद यादव का पसंदीदा अधिकारी माना जाता है, हालांकि 2005 में बिहार में बनी एनडीए सरकार ने इन्हें केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से बुलाया तो राजद के बाहुबली सांसद (अब दिवंगत) मो. शहाबुद्दीन की गिरफ्तारी में इनकी अहम भूमिका रही। लंबे समय तक केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रहने के बाद दिसंबर 2022 में इन्हें बिहार की महागठबंधन सरकार ने बुलाकर राज्य के डीजीपी की भूमिका दी थी। डीजीपी बनते ही भट्टी ने कहा था कि अपराधियों को दौड़ा-दौड़ा कर पकड़ना होगा, लेकिन ऐसा कुछ होता हुआ नहीं दिखा। पटना के एसएसपी रह चुके भट्टी इस बार डीजीपी के रूप में रहते हुए भी राज्य सरकार को अपराध के मोर्चे पर विपक्ष के निशाने पर आने से नहीं रोक सके।
विज्ञापन


तेजस्वी ने बयां किया था आरएस भट्टी का दर्द
अपनी तत्कालीन सरकार में डीजीपी बनाकर लाए गए आरएस भट्टी को लेकर बिहार के विपक्ष के मौजूदा नेता तेजस्वी यादव कभी सीधे निशाने पर नहीं ले रहे थे, लेकिन राज्य की नीतीश कुमार सरकार को अपराध पर लगातार घेर रहे थे। माना जा रहा है कि इसी को देखते हुए केंद्रीय प्रतिनियुक्ति की भट्टी की अपील पर राज्य सरकार ने आसानी से सहमति दे दी। यह बात जब सामने आ गई, तो तेजस्वी यादव ने डीपीजी भट्टी का दर्द भी जाहिर किया था- "नीतीश कुमार गृह विभाग के मंत्री भी हैं, पुलिस महकमा की जिम्मेदारी भी हैं। पुलिस प्रशासन का ट्रांसफर-पोस्टिंग मुख्यमंत्री का चमचा-बेलचा करता है। बिहार में पुलिस महकमे का ट्रांसफर-पोस्टिंग कुछ खास लोग ही करते हैं। इसमें डीजीपी की नहीं सुनी जाती है। डीजीपी द्वारा एसपी, डीआईजी की ट्रांसफर-पोस्टिंग की बात की जाती है तो मुख्यमंत्री का चमचा-बेलचा सुनता नहीं है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed