Hindi News
›
Bihar
›
Bihar News: Big setback to Nitish kumar, Jitan Ram Manjhi son suman santosh resigns from cabinet
{"_id":"648819ffe46fe15a0300f146","slug":"bihar-news-big-setback-to-nitish-kumar-jitan-ram-manjhi-son-suman-santosh-resigns-from-cabinet-2023-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: विपक्षी दलों की बैठक से पहले नीतीश को बड़ा झटका, जीतन राम मांझी के बेटे का मंत्रिमंडल से इस्तीफा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bihar News: विपक्षी दलों की बैठक से पहले नीतीश को बड़ा झटका, जीतन राम मांझी के बेटे का मंत्रिमंडल से इस्तीफा
संतोष सुमन का यह इस्तीफा भाजपा के शीर्ष नेताओं के साथ होने वाली बिहार कोर कमेटी की बैठक के ठीक एक दिन पहले आया है, लिहाजा इस इस्तीफे को विशेष दृष्टि से देखा जा रहा है। चर्चा है कि जीतन राम मांझी लोकसभा चुनाव के पहले एक बार फिर एनडीए के खेमे में जा सकते हैं...
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
23 जून को विपक्षी दलों की एकता बैठक के पहले नीतीश कुमार को बिहार में तगड़ा झटका लगा है। सरकार में सहयोगी रहे जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन ने नीतीश मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है। अपना इस्तीफा देने के पहले संतोष सुमन ने सरकार को लेकर नाराजगी प्रकट की थी। अभी अपने अगले कदम के रूप में उन्होंने कोई घोषणा तो नहीं की है, लेकिन उनके पिता जीतन राम मांझी की पिछले दिनों गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद उनके इस्तीफे को महत्त्वपूर्ण माना जा रहा है।
संतोष सुमन का यह इस्तीफा भाजपा के शीर्ष नेताओं के साथ होने वाली बिहार कोर कमेटी की बैठक के ठीक एक दिन पहले आया है, लिहाजा इस इस्तीफे को विशेष दृष्टि से देखा जा रहा है। चर्चा है कि जीतन राम मांझी लोकसभा चुनाव के पहले एक बार फिर एनडीए के खेमे में जा सकते हैं। वे महागठबंधन में रहते हुए भी अपने लिए पांच सीटों की मांग कर रहे थे, लेकिन नीतीश कुमार उन्हें इतनी सीटें देने के लिए तैयार नहीं हैं। यदि लोकसभा चुनाव के पहले अन्य दलों में सहमति बनी, तो सीटों के बंटवारे में और अधिक दबाव बढ़ सकता है। लिहाजा नीतीश कुमार की ओर से निराशा हाथ लगने के बाद जीतन राम मांझी भाजपा को अपना खेवनहार समझते हुए एनडीए के घाट पर अपनी नाव लगा सकते हैं।
हालांकि, भाजपा भी अपने पूर्व सहयोगियों को बिहार में साथ लेने की रणनीति पर काम कर रही है। जीतन राम मांझी के अलावा वह चिराग पासवान, उपेंद्र कुशवाहा और मुकेश साहनी को भी साधने की कोशिश कर रही है। ऐसे में एनडीए खेमे में भी जीतन राम मांझी को उतनी सीटें मिलने की संभावना नहीं है, लेकिन केंद्र से लेकर बिहार तक की राजनीति की बेहतर संभावना को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि वे एक बार फिर वे एनडीए के साथ आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।