BIHAR Election Result: बिहार में महागठबंधन का सूपड़ा साफ, बस खाता ही खोल पाई कांग्रेस
{"_id":"5ce5a095bdec22077b458c83","slug":"bihar-lok-sabha-election-2019-counting-result-live-updates-nitish-modi-bjp-tejashwi-rahul-congress","type":"live","status":"publish","title_hn":"BIHAR Election Result: बिहार में महागठबंधन का सूपड़ा साफ, बस खाता ही खोल पाई कांग्रेस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Thu, 23 May 2019 09:52 PM IST
Nilesh Kumar
चुनाव डेस्क, अमर उजाला
चुनाव डेस्क, अमर उजाला
Published by: Nilesh Kumar
Updated Thu, 23 May 2019 09:52 PM IST
विज्ञापन
Bihr election Results
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
09:47 PM, 23-May-2019
बिहार की 40 में से रात साढ़े नौ बजे तक 20 लोकसभा सीटों के नतीजे जारी कर दिए गए। इनमें से 11 सीटों पर भाजपा, आठ सीटों पर जदयू, पांच सीटों पर लोजपा और एक सीट पर कांग्रेस को जीत मिली। वहीं, 20 सीटों में से छह सीटों पर भाजपा, आठ सीटों पर जदयू और एक सीट पर लोजपा आगे चल रही थी। राजद यहां अपना खाता भी नहीं खोल पाई।
06:51 PM, 23-May-2019
बिहार के जमुई से राम विलास के बेटे चिराग पासवान 241049 वोटों से जीते, भूदेव चौधरी हारे। चिराग को 529134 वोट मिले, जबकि भूदेव चौधरी को 287805 वोट मिले।
विज्ञापन
06:44 PM, 23-May-2019
बिहार में एनडीए के शानदार प्रदर्शन के बाद सीएम नीतीश कुमार ने पीएम मोदी को विशेष बधाई दी। साथ ही उन्होंने जनादेश के लिए बिहार की जनता का भी आभार व्यक्त किया।
05:45 PM, 23-May-2019
दरभंगा से राजद के कद्दावर नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी भाजपा के गोपालजी ठाकुर से 267979 वोटों से हार गए। सिद्दीकी को 317485 वोट मिले, जबकि गोपालजी को 585013 वोट मिले।
11:43 AM, 23-May-2019
हाजीपुर से रामविलास के भाई पशुपतिनाथ पारस 38 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। राजद के शिवचंद्र राम से उनका मुकाबला है।
10:24 AM, 23-May-2019
बेगूसराय में गिरिराज सिंह(GirirajSingh) 63 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। यहां रुझानों के अनुसार, जेएनयू छात्रसंघ के अध्यक्ष रह चुके कन्हैया कुमार(Kanhaiya Kumar) काफी पीछे चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:18 AM, 23-May-2019
BIHAR Election Result LIVE:
बिहार में चुनाव आयोग के अनुसार भाजपा-जदयू-लोजपा 15-15-5 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं महागठबंधन केवल दो सीटों पर आगे चल रही है। तीन सीटों का रुझान अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
09:49 AM, 23-May-2019
BIHAR Election Result LIVE
बिहार में 35 सीटों पर एनडीए आगे चल रही है। वहीं महागठबंधन एक बार फिर पिछड़ता दिख रहा है। महागठबंधन केवल पाटलिपुत्र सीट पर आगे दिख रहा है।
09:37 AM, 23-May-2019
जमुई से लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान(Ram vilas paswan) के बेटे चिराग पासवान आगे चल रहे हैं, वहीं सासाराम से कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार(Mira Kumar) पीछे चल रही हैं। वहीं पटना साहिब से केंद्रीय मंत्री और भाजपा उम्मीदवार रविशंकर प्रसाद(Ravi shankar prasad) आगे चल रहे हैं।, वहीं शत्रुघ्न सिन्हा(Shatrughan Sinha) पीछे चल रहे हैं।
09:29 AM, 23-May-2019
बिहार में एनडीए 27 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा, जदयू और लोजपा के बरक्स महागठबंधन का रुझानों में बड़ी मुश्किल से खाता खुला है। यहां पाटलिपुत्र सीट से मीसा भारती आगे चल रही है, जबकि निवर्तमान सांसद और केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव पीछे चल रहे हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन