Bihar: बिहार में वोटर लिस्ट सुधार में अब तक क्या-क्या हुआ? मुख्य चुनाव आयुक्त ने दी आंकड़े की पूरी जानकारी
बिहार में वोटर लिस्ट सुधार अभियान अंतिम चरण में है। चुनाव आयोग के अनुसार अब तक 88.65% मतदाताओं ने फॉर्म जमा कर दिए हैं। 35.6 लाख फर्जी या डुप्लीकेट वोटर की पहचान हुई है। आयोग ने 17 जुलाई से पार्टियों को डेटा सत्यापन के लिए सौंपने की योजना बनाई है। आइए जानते हैं कि इस प्रक्रिया में अबतक क्या-क्या हुआ है। साथ ही ये भी समझेंगे कि ये अभियान कहां तक पहुंचा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में मतदाता सूची की शुद्धता को लेकर चुनाव आयोग द्वारा चलाया गया विशेष सघन पुनरीक्षण अभियान अब लगभग पूरा हो चुका है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने राज्य के मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी के लिए आभार जताया है। उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों ने लोकतंत्र को मजबूत करने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है।
मुख्य चुनाव आयुक्त ने जानकारी दी कि बिहार के कुल 7.89 करोड़ मतदाताओं में से अब तक करीब 7 करोड़ यानी 88.65% ने अपना एन्यूमरेशन फॉर्म भरकर जमा कर दिया है। इनमें से 81.96% डेटा पहले ही डिजिटल सिस्टम में अपलोड हो चुका है। यह आंकड़ा दर्शाता है कि जनता ने चुनाव आयोग के अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है।
35 लाख से ज्यादा फर्जी या डुप्लीकेट वोटर की पहचान
चुनाव आयोग के अनुसार, इस प्रक्रिया में 35.6 लाख मतदाताओं की पहचान की गई है जो अपने रजिस्टर्ड पते पर नहीं मिले। इनमें से 12.55 लाख मृतक, 17.37 लाख स्थायी रूप से बाहर चले गए मतदाता और 5.76 लाख ऐसे मतदाता हैं जिनके नाम एक से अधिक जगह दर्ज हैं। यह जानकारी आयोग की पारदर्शिता और सटीकता की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रही है।
ये भी पढ़ें- 'चाहो तो साथ आ जाओ...2029 तक विपक्ष में नहीं जाएंगे', उद्धव ठाकरे को CM फडणवीस ने दिया खुला ऑफर
राजनीतिक दलों और बूथ एजेंटों को सौंपी जा रही है जिम्मेदारी
चुनाव आयोग अब 17 जुलाई से 1.5 लाख बूथ लेवल एजेंट और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को यह डेटा सौंपेगा ताकि वे मतदाता की स्थिति की पुष्टि कर सकें। यह प्रक्रिया 25 जुलाई तक चलेगी और इसके बाद 1 अगस्त को संशोधित वोटर लिस्ट का ड्राफ्ट जारी किया जाएगा।
शहरी क्षेत्रों में लगाए जा रहे हैं विशेष कैंप
राज्य के 261 शहरी निकायों के 5,683 वार्डों में विशेष कैंप लगाए जा रहे हैं ताकि जिन लोगों ने अब तक फॉर्म नहीं भरे हैं, वे जल्द से जल्द फॉर्म जमा करें। आयोग का उद्देश्य है कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे। इन कैंपों में मतदाता अपना नाम, पता, फोटो और अन्य जानकारी सुधार सकते हैं।
ये भी पढ़ें- राहुल गांधी के वार पर सीएम सरमा का पलटवार, कहा- हमको जेल भेजने आए थे लेकिन भूल गए कि खुद जमानत पर हैं
प्रवासी मतदाताओं के लिए ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध
जो मतदाता बिहार से बाहर रह रहे हैं, वे ईसीआई नेट ऐप या चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना फॉर्म ऑनलाइन भर सकते हैं। चुनाव आयोग ने सभी लोगों से अपील की है कि 25 जुलाई तक फॉर्म भरकर अपने लोकतांत्रिक अधिकार का हिस्सा बनें।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.