फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bihar Election Result 2025 Blow to Mahagathbandhan shakes Karnataka DK Shivakumar says lesson for Congress

Bihar Election Result: बिहार चुनाव के नतीजों के 'धमाके' से हिला कर्नाटक, शिवकुमार बोले- 'बदलनी पड़ेगी रणनीति'

Fri, 14 Nov 2025 04:21 PM IST
देवेश त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Fri, 14 Nov 2025 04:21 PM IST
सार

कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डी. के. शिवकुमार का ये बयान ऐसे समय में सामने आया है, जब कुछ घंटों पहले ही कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने बिहार में वोट चोरी किए जाने के आरोप लगाए थे।

विज्ञापन
Bihar Election Result 2025 Blow to Mahagathbandhan shakes Karnataka DK Shivakumar says lesson for Congress
कर्नाटक के डिप्टी सीएम डी.के. शिवकुमार - फोटो : पीटीआई

विस्तार

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिलते दिख रहे प्रचंड बहुमत की धमक कर्नाटक में भी सुनाई देने लगी है। कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार बिहार चुनाव नतीजों के बाद राज्य में कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के लिए नई रणनीति की जरूरत महसूस कर रहे हैं।   

विज्ञापन


कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार ने बिहार चुनाव के नतीजों को पार्टी और उसके सहयोगियों के लिए एक सबक बताया। उन्होंने कहा, ''जनता ने उन्हें बहुमत दिया है। ये हमारे लिए एक सबक है। मुझे लगता है कि भविष्य में हम कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के लिए नई रणनीति तय करेंगे।''
विज्ञापन


बिहार चुनाव में महिलाओं को 10 हजार रुपये दिए जाने वाली योजना से एनडीए के प्रदर्शन पर असर पड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा, ''मुझे इसे देखने दीजिए। मुझे अभी इस बारे में विस्तृत रिपोर्ट नहीं मिली है। मैं रिपोर्ट मिलने के बाद ही इस पर बोल पाऊंगा।'' 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवकुमार का ये बयान ऐसे समय में सामने आया है, जब कुछ घंटों पहले ही कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने बिहार में वोट चोरी किए जाने के आरोप लगाए थे। हालांकि, सिद्धारमैया ने माना कि बिहार में कांग्रेस-राजद की हार या एनडीए की निर्णायक जीत की वजह साफ नहीं है।

बिहार में महागठबंधन के खराब प्रदर्शन के सवाल पर सिद्धारमैया ने कहा, ''हमें लोगों के जनादेश को मानना होगा। मुझे नहीं पता कि किस वजह से बिहार में हार हुई।'' बिहार चुनाव में कांग्रेस और राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपों के सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्होंने (एनडीए) यहां भी वोट चोरी की है। 


बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के रुझानों में एनडीए बहुमत से कई कोस आगे नजर आ रहा है। वहीं, तेजस्वी यादव और राहुल गांधी के नेतृत्व वाला महागठबंधन महज 27 सीटों पर सिमटता नजर आ रहा है। गौरतलब है कि बिहार में 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में मतदान हुए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed