फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Election in Bihar 2020 News: BJP president JP Nadda today will start campaign from bodhgaya

Bihar Election 2020: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा आज बोधगया से करेंगे चुनावी अभियान की शुरुआत

Sun, 11 Oct 2020 05:40 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 11 Oct 2020 05:40 AM IST
विज्ञापन
Election in Bihar 2020 News:  BJP president JP Nadda today will start campaign from bodhgaya
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा\ - फोटो : PTI

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा रविवार को बिहार के बोधगया में पहली चुनावी रैली करेंगे। गांधी मैदान पर होने वाली रैली दोपहर दो बजे शुरू होगी।

विज्ञापन


पार्टी महासचिव तरुण चुघ ने शनिवार को बताया, यह पार्टी के लिए गर्व का क्षण है क्योंकि कोरोना काल में भी हम मतदाताओं से संपर्क बनाने में कामयाब रहे हैं। हम एक लोकतांत्रिक देश हैं और गर्व के साथ मैं कह सकता हूं कि हमारे अध्यक्ष लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व में लोगों के साथ अपनी भागीदारी निभाने जा रहे हैं। हालांकि इस दौरान स्वास्थ्य मंत्रालय व चुनाव आयोग के दिशानिर्देशों का पूरा ध्यान रखा जाएगा। 
विज्ञापन



 रैली की तैयारियों को लेकर बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल ने बताया, रैली स्थल पर सोशल डिस्टेंसिंग सुनिश्चित की जाएगी। पहले जहां लाखों लोग रैली में आते थे, इस बार हजारों लोग ही इसमें शामिल हो पाएंगे। हालांकि सोशल मीडिया पर करोड़ों लोग भाजपा अध्यक्ष का संबोधन सुन पाएंगे। कई जगहों पर लोगों के लिए एलईडी स्क्रीन लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई बड़े नेता करेंगे रैलियां 
बिहार चुनाव में पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा भाजपा ने अमित शाह, राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई वरिष्ठ नेताओं की रैलियों की तैयारी की है। बिहार में एनडीए से लोजपा के अलग होने के बाद भाजपा बदले जातीय समीकरण पर करीब से नजर रख रही है। पार्टी में कई नेताओं का मानना है कि लोजपा नेता रामविलास पासवान के निधन के बाद दलित वोट लोजपा के खेमे में जा सकते हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed