फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bihar Assembly Election News in Hindi: Actor Manoj Bajpayee Said Issue Of Migrants Missing From Media, Congress Will Organize Womens Conference

Bihar Election 2020: अभिनेता मनोज बाजपेयी बोले- प्रवासियों का मुद्दा गायब कांग्रेस करेगी महिला क्रांति सम्मेलन

Mon, 28 Sep 2020 03:30 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश साहू Updated Mon, 28 Sep 2020 03:30 PM IST
विज्ञापन
Bihar Assembly Election News in Hindi: Actor Manoj Bajpayee Said Issue Of Migrants Missing From Media, Congress Will Organize Womens Conference
Manoj Bajpayee

Bihar Election News 2020: चर्चित अभिनेता मनोज बाजपेयी ने प्रवासियों के मुद्दे को तवज्जो नहीं देने पर मीडिया पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि वह अपने चर्चित भोजपुरी रैप गाने ‘बांबे में का बा’ में घर से दूर रहने की उदासी और प्रवासियों के गर्व और उनके दर्द को उभारने की कोशिश की है, जिसमें लोग नौकरी के लिए अपने घरों को छोड़ कर बड़े शहरों की खाक छानते रहते हैं।

विज्ञापन


फिल्म शूल, सत्या, अलीगढ़ व गैंग्स ऑफ वासेपुर से चर्चित 51 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि न्यूज चैनलों द्वारा प्रवासियों के मुद्दे को नहीं उठाया जाना दुखद है। बिहार के पश्चिम चंपारण के बेलवा गांव के निवासी बाजपेयी ने कहा कि इस रैप में अपनी जन्मभूमि के लिए गर्व को दिखाना चाहते थे। उन्होंने कहा, रैप आपके गुस्से और विरोध को प्रदर्शित करने का बेहतरीन जरिया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के कारण मार्च में लाखों प्रवासी मजदूर काम बंद होने के कारण राजमार्गों पर पैदल, साइकिल या लिफ्ट लेकर सैकड़ों किलोमीटर अपने घरों की ओर चल दिए। तब लंबी पदयात्रा की तस्वीरें और प्रवासियों की मौत ने देश को झकझोर कर रख दिया था और वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मीडिया में सुर्खियां बनी थीं। लेकिन अब उनके मुद्दिे खबरों से गायब हैं, जो कि दुर्भाग्यपूर्ण हैं। मीडिया को इसके बारे में बात करनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसा न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं को लुभाने के लिए कांग्रेस करेगी महिला क्रांति सम्मेलन

बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की चुनावी जीत के पीछे महिलाओं की ‘खामोश शक्ति’ को देखते हुए कांग्रेस ने भी विधानसभा चुनाव से पहले महिलाओं को लुभाने के लिए महिला क्रांति सम्मेलन करने का फैसला किया है। सूत्रों के मुताबिक पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अक्तूबर के दूसरे हफ्ते में वीडियो कांफ्रेंस के जरिये इस सम्मेलन के संबोधित करेंगी।


पार्टी के एक शीर्ष पदाधिकारी ने कहा कि हम एक विशाल महिला सम्मेलन कराने की तैयारी कर रहे हैं और इसके लिए हमने राहुल और प्रियंका से समय मांगा है। पार्टी ने इसके लिए बिहार के सभी जिलों में सिनेमा हॉल और सभागार बुक कराए हैं, ताकि महिलाएं प्रियंका को बड़े परदे पर देख और सुन सकें।

चुनाव बाद मुख्यमंत्री आवास में दिखेगा बदलाव

मैं कोई ज्योतिषी नहीं हूं। मैं भविष्यवाणी करने से हमेशा दूर रहा हूं, लेकिन मैं कह सकता हूं कि इस बार बदलाव की बयार बह रही है। मैं केवल इतना ही कह सकता हूं बिहार विधानसभा चुनाव के बाद आप मुख्यमंत्री आवास में बदलाव देखेंगे। - मनोज झा, राजद सांसद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed