फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bihar congress wants to raise the issue of assault mlas in bihar assembly, focusing on 2024 bihar election

बिहार: 'विधानसभा कांड' से कांग्रेस तलाश रही ऑक्सीजन, 2024 के चुनावों पर नजरें

Thu, 25 Mar 2021 01:18 PM IST
Harendra Chaudhary आशीष तिवारी, अमर उजाला, नई दिल्ली
आशीष तिवारी, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 25 Mar 2021 01:18 PM IST
सार

बिहार में ब्लॉकों से लेकर गांवों तक सरकार के खिलाफ शंखनाद की तैयारी, अगले कई महीनों का रोडमैप किया तैयार...

विज्ञापन
Bihar congress wants to raise the issue of assault mlas in bihar assembly, focusing on 2024 bihar election
राजद विधायक को घसीटकर बाहर ले जाते सुरक्षाकर्मी - फोटो : PTI (फाइल फोटो)

विस्तार

बिहार में सरकार बने अभी बहुत वक्त भी नहीं गुजरा था कि विपक्ष के हाथ में एक बड़ा मुद्दा लग गया। सदन में जिस तरीके से पुलिस और प्रशासन ने विधायकों के साथ बर्ताव किया उसे लेकर कांग्रेस समेत पूरा विपक्ष बहुत आक्रामक हो गया है। कांग्रेस तो इस मुद्दे से अब राज्य में ऑक्सीजन तलाशने की कोशिश करने लगी है। पार्टी ने तो बाकायदा अगले कई महीनों तक विरोध-प्रदर्शन का पूरा खाका तैयार कर लिया है।

विज्ञापन


राजधानी पटना से लेकर जिले और शहर फिर ब्लॉक से लेकर गांवों की पगडंडियों तक विधानसभा में हुई घटना के साथ-साथ बदहाल कानून व्यवस्था, चिकित्सा, शिक्षा समेत तमाम मुद्दे लेकर लोगों के बीच कांग्रेसी पहुंचने की तैयारी कर रहे हैं। बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने अमर उजाला डॉट कॉम से बातचीत में अपनी रणनीतियों के बारे में चर्चा की।
विज्ञापन


मदन मोहन झा ने बताया कि बिहार विधानसभा में विधायकों के साथ जिस तरीके की घटना नीतीश राज में हुई वह एक काला अध्याय है। उन्होंने कहा कि बिहार विधान भवन के भीतर विधायकों के साथ जो हुआ उसे प्रदेश की जनता तक पहुंचाएंगे। इसे लेकर दिल्ली में कांग्रेस के आलाकमान से बातचीत भी हो चुकी है। झा ने बताया कि गुरुवार को किसानों की जहां-जहां रैलियां हो रही है उसमें कांग्रेस पार्टी जा रही है और लोगों को बता रही है कि विधानसभा में उनके साथ कैसा बर्ताव किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने कहा कि होली के बाद से प्रदेश के सभी गांवों में उनके कार्यकर्ता जाएंगे और उनके चुने हुए प्रतिनिधियों के साथ हुए पुलिसिया बर्ताव को लेकर जनता को बताएंगे।

किसान आंदोलन की जनसभाओं से फूंका जाएगा विरोध का बिगुल

बिहार में किसान आंदोलन की जनसभाओं के लिए तैयार किया गया मंच अब राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ बजाए जाने वाले बिगुल के मंच के तौर पर भी पहचाना जाएगा। कांग्रेस की योजना है कि पांच अप्रैल के बाद से सभी जिलों, शहरों और तहसीलों समेत ब्लॉक और गांवों में अपने कार्यकर्ताओं की पदयात्रा शुरू करेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा बताते हैं कि उनकी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता गांव में जाकर सुबूतों के साथ इस बात का जिक्र करेगा कि बिहार में कानून व्यवस्था के क्या हालात है। प्रदेश अध्यक्ष कहते हैं कि राज्य में चोरी-डकैती, लूट और बलात्कार जैसी घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। कानून व्यवस्था के अलावा कांग्रेस राज्य सरकार को चिकित्सा शिक्षा और सड़कों के साथ-साथ बिजली व्यवस्था और महिला सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी घेरेगी।

बिहार कांग्रेस के प्रवक्ता और विधान परिषद सदस्य प्रेम चंद मिश्र ने बताया अभी सरकार को बने हुए तीन महीने हुए हैं और जिस तरीके से सरकार ने विधायकों के साथ बर्बरता की है तो आप अंदाजा लगा सकते हैं आने वाले वक्त में जनता के साथ क्या होने वाला है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी अब इस मामले पर चुप नहीं रहने वाली है। इसके लिए अगले साल तक का पूरा खाका तैयार कर लिया गया है।

मिश्रा ने बताया कि राज्य के हालात को लेकर उनकी पार्टी कांग्रेस आलाकमान के लगातार संपर्क में है। कांग्रेस आलाकमान के निर्देशों के मुताबिक राज्य में हम लोग अपने आंदोलन को और तेज करते जाएंगे। उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य 2024 में कांग्रेसी विचारधारा वाले साथियों के साथ मिलकर भारतीय जनता पार्टी और नीतीश सरकार का सूपड़ा साफ करना है।

बिहार प्रभारी भक्त चरण दास ने कहा कि पूरी दुनिया ने देखा कि कैसे सदन में अलोकतांत्रिक तरीके से नीतीश सरकार ने पुलिसिया कार्रवाई करने की खुली छूट दी। उन्होंने कहा नीतीश सरकार और भाजपा सरकार मिलकर दमनकारी आंदोलन चला रही हैं। कांग्रेस इसका खुलकर विरोध करेगी। बिहार के हर गांव, शहर, तहसील और ब्लॉक में इस घटना को लेकर उनके कार्यकर्ता जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed