फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar CM Nitish Kumar meets RJD chief and former Bihar CM Lalu Prasad Yadav in Delhi Updates

Politics: दिल्ली में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की लालू प्रसाद यादव से मुलाकात; इन मुद्दों पर हुई चर्चा

Tue, 11 Apr 2023 09:43 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 11 Apr 2023 09:43 PM IST
सार

नीतीश और लालू ने 2024 के संसदीय चुनावों में भाजपा के खिलाफ विपक्षी एकता को मजबूत करने के प्रयासों के बीच वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की। बिहार की राजनीति के दो दिग्गजों के बीच बैठक ऐसे दिन हुई, जब नीतीश सरकार के डिप्टी और लालू प्रसाद के बेटे तेजस्वी यादव कथित भूमि के बदले नौकरी घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए यहां प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश हुए।

विज्ञापन
Bihar CM Nitish Kumar meets RJD chief and former Bihar CM Lalu Prasad Yadav in Delhi Updates
लालू यादव से मिले नीतीश कुमार। - फोटो : ANI

विस्तार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली में राजद प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की। इस दौरान नीतीश और लालू ने 2024 के संसदीय चुनावों में भाजपा के खिलाफ विपक्षी एकता को मजबूत करने के प्रयासों के बीच वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की। बिहार की राजनीति के दो दिग्गजों के बीच बैठक ऐसे दिन हुई, जब नीतीश सरकार के डिप्टी और लालू प्रसाद के बेटे तेजस्वी यादव कथित भूमि के बदले नौकरी घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए यहां प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश हुए।

विज्ञापन


इससे पहले पिछले साल अगस्त में बिहार के मुख्यमंत्री ने राजद सुप्रीमो से पटना में मुलाकात की थी। मुख्यमंत्री ने राजद सुप्रीमो के आवास पर उनसे मुलाकात की थी। इस दौरान लालू यादव के दोनों बेटे उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव भी मौजूद थे। लालू यादव अगस्त में ही उपचार के बाद बिहार लौटे थे। इस दौरान नीतीश कुमार ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी, वामदल, समेत कई नेताओं से मुलाकात की थी। उन्होंने 2024 में भाजपा के खिलाफ एक मंच पर साथ आने की अपील भी की थी।
विज्ञापन


मल्लिकार्जुन खरगे सहित कई विपक्षी नेताओं से भी मिलेंगे
राष्ट्रीय राजधानी में पहुंचने के बाद नीतीश कुमार मीसा भारती के घर गए, जहां लालू प्रसाद रह रहे हैं। नीतीश ने लालू प्रसाद से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। सूत्रों की मानें तो उन्होंने मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर भी चर्चा की। अपनी दिल्ली यात्रा के दौरान नीतीश कुमार के कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सहित कई विपक्षी नेताओं से मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विपक्षी एकता की कर चुके हैं पैरवी
इससे पहले नीतीश कुमार ने कई मौकों पर कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दलों को 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने के लिए हाथ मिलाने की सलाह दी थी। फरवरी में नीतीश कुमार ने जोर देकर कहा था कि यदि कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दल 2024 के लोकसभा चुनाव एकजुट होकर लड़ते हैं, तो भाजपा 100 सीटों से कम पर सिमट जाएगी। पूर्णिया में महागठबंधन (ग्रैंड अलायंस) की एक रैली को संबोधित करते हुए जद (यू) सुप्रीमो ने कहा था कि कांग्रेस को इस संबंध में जल्द फैसला लेना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed