फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Big success of Surat Police Fake notes worth Rs 17 crore 75 lakh recovered from Delhi

Fake Currency: सुरत पुलिस की बड़ी कामयाबी, दिल्ली से 17 करोड़ 75 लाख के जाली नोट बरामद

Sat, 08 Oct 2022 08:56 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 08 Oct 2022 08:56 PM IST
सार

इससे पहले पुलिस ने 67 करोड़ के पुराने नोट और 317 करोड़ रुपये के नए नकली नोटों के साथ छह आरोपियों को गिरफ्तार किया था। आरोपी काले धन को सफेद करने के लिए ट्रस्ट, कंपनी और आयोग के नाम पर लोगों से ठगी करते थे।

विज्ञापन
Big success of Surat Police Fake notes worth Rs 17 crore 75 lakh recovered from Delhi
फर्जी नोट - फोटो : ANI

विस्तार

सुरत पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बीते दिन यानी शुक्रवार को दिल्ली से गुरमीत(नोट सप्लाई करने वाला) के ऑफिस से पुलिस ने 17 करोड़ 75 लाख के जाली नोट बरामद किए हैं। इससे पहले 317 करोड़ के जाली नोट पुलिस ने बरामद किए थे। कुल 8 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है। हितेश जॉयसर, DSP  रूरल, सूरत ने बताय कि अब तक कुल 337 करोड़ के जाली नोट बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन


इससे पहले पुलिस ने 67 करोड़ के पुराने नोट और 317 करोड़ रुपये के नए नकली नोटों के साथ छह आरोपियों को गिरफ्तार किया था। आरोपी काले धन को सफेद करने के लिए ट्रस्ट, कंपनी और आयोग के नाम पर लोगों से ठगी करते थे। पुलिस ने इन जाली नोटों को छापने वाले प्रिंटर को जब्त करने के लिए दो अतिरिक्त टीमें गठित की हैं। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ धारा 489, 406, 420, 201 और 120 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ग्रामीण हितेश कुमार हंसराज ने बताया था कि सूचना के आधार पर 29 सितंबर को पुलिस ने एक एंबुलेंस से 25 करोड़ 80 लाख रुपये के जाली नोट जब्त किए थे। साथ ही इस दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। इनकी निशानदेही पर 52 करोड़ रुपये पुराने और 12 करोड़ रुपये के जाली नोट बरामद किए थे। तभी से पुलिस मुख्य आरोपी की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने इसके मुख्य आरोपी विकास जैन को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया था। वह पकड़े गए अन्य व्यक्तियों को जाली नोट की आपूर्ति करता था। उसने गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और दिल्ली में कूरियर कार्यालय खोले हुए है। जैन उत्तर भारत के अलग-अलग शहरों में नकली नोटों की छपाई करवाता था और उन्हें अपनी कूरियर सेवा के जरिए मुंबई पहुंचा था। महाराष्ट्र में गोदाम बनाकर उसमें नकली नोट छिपाए हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed