फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Big fight among Harshvardhan, Jayaprakash and Pankaj Gupta on the country smallest Lok Sabha seat

देश की सबसे छोटी सीट पर बड़ी लड़ाई, हर्षवर्धन, जयप्रकाश और पंकज गुप्ता के बीच मुकाबला

Sat, 11 May 2019 02:53 AM IST
गौरव द्विवेदी पूनम मेहता, अमर उजाला, नई दिल्ली
पूनम मेहता, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव द्विवेदी Updated Sat, 11 May 2019 02:53 AM IST
विज्ञापन
Big fight among Harshvardhan, Jayaprakash and Pankaj Gupta on the country smallest Lok Sabha seat
पंकज गुप्ता, जयप्रकाश, हर्षवर्धन (फाइल फोटो))

देश की सबसे छोटी लोकसभा सीट चांदनी चौक देश के सबसे पुराने बाजार, कारोबारी इतिहास और दिल्ली की पुरानी गलियों-किलों की पहचान वाला इलाका है। यहां वोटों का समीकरण व्यापारी वर्ग तय करता है। इसे देखते हुए तीनों ही पार्टियों ने वैश्य उम्मीदवार उतारे हैं। भाजपा से मौजूदा सांसद केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन हैं तो कांग्रेस ने पूर्व सांसद जयप्रकाश अग्रवाल और आम आदमी पार्टी ने राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता को उतारा है। हर्षवर्धन स्थानीय होने के साथ विकास के दावे कर रहे हैं तो आईटी प्रोफेशनल रहे पंकज गरीब बच्चों के लिए काम व एक साल से क्षेत्र में काम के भरोसे हैं। 

विज्ञापन


वहीं, जेपी अग्रवाल मशहूर परांठा वाली गली से हैं। चांदनी चौक से यह उनका चौथा चुनाव है। चांदनी चौक इलाके में अतिक्रमण, खराब बुनियादी ढांचा, अनियंत्रित यातायात, पानी की किल्लत और खुदी सड़कें जैसी एक सी समस्याएं हैं। नोटबंदी, जीएसटी और सीलिंग की मार से व्यापारी वर्ग परेशान रहा है। शालीमार बाग, मॉडल टाउन और त्रिनगर सीलिंग की मार से सबसे ज्यादा बेहाल हैं। वजीरपुर, शकूर बस्ती टूटी सड़कों और बजबजाती नालियों से जूझ रहा है।
विज्ञापन


चांदनी चौक में चौक दरवाजा से फतेहपुरी मस्जिद तक खोदी हुई सड़क विकास के आने के एहसास, लेकिन वर्तमान की दुश्वारियों की कहानी बयां कर रही है। इन परेशानियों के बावजूद राष्ट्रवाद का मुद्दा हावी दिख रहा है। भाजपा को उम्मीद है कि आप व कांग्रेस के बीच वोटों का बंटवारा उसके लिए बड़ी जीत का सबब बन सकता है। वहीं, ऐन मौके तक गठबंधन की राह देखने के बाद चुनावी मैदान में आई कांग्रेस और आम आदमी पार्टी भी एड़ी-चोटी का जोर लगाए है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उठाए मुद्दे
भाजपा : हिंदुत्व व राष्ट्रवाद के साथ मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के नाम पर वोट मांग रही है। 
कांग्रेस : सीलिंग, बुलियन व्यापार पर 3 फीसदी टैक्स, नोटबंदी व जीएसटी की बात कर रही है। 
आप : पूर्ण राज्य के दर्जे, जीएसटी की दुश्वारियों व चांदनी चौक के विकास में भाजपा के अड़ंगे को मुद्दा बना रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed