हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
2 अक्तूबर : आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
नरेंद्र मोदी गांधी जयंती के अवसर पर वैश्विक भारतीय वैज्ञानिक शिखर सम्मेलन को करेंगे संबोधित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को गांधी जयंती के अवसर पर वैश्विक भारतीय वैज्ञानिक (वैभव) शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। यह सम्मेलन वैश्विक और प्रवासी भारतीय अनुसंधानकर्ताओं और शिक्षाविदों को एक मंच प्रदान करता है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
IPL 2020: हार का क्रम तोड़ने उतरेगी चेन्नई, वार्नर के हैदराबाद से आज मिलेगी कड़ी चुनौती
महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपरकिंग्स शुक्रवार को आईपीएल के 14वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीत दर्ज कर हार का क्रम तोड़ना चाहेगी। चेन्नई ने उद्घाटन मुकाबले में गत चैंपियन मुंबई इंडियंस को हराकर धमाकेदार आगाज किया था।
यहां पढ़ें पूरी खबर
हिमाचल: रक्षामंत्री राजनाथ आज, पीएम मोदी कल पहुंचेंगे मनाली
अटल टनल रोहतांग का तीन अक्तूबर को उद्घाटन करने आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से एक दिन पहले शुक्रवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह मनाली पहुंचेंगे। सासे हेलीपैड में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर राजनाथ सिंह का स्वागत करेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर
ओटीटी पर आज इन चार फिल्मों के बीच घमासान, सस्पेंस से लेकर कॉमेडी और ड्रामा तक सब कुछ मिलेगा
2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती। देशवासियों के लिए यह एक राष्ट्रीय पर्व और छुट्टी का दिन है। वहीं, मनोरंजन जगत के लिए यह पैसा कमाने का एक बड़ा मौका। अगर सब कुछ ठीक होता तो शायद सिनेमाघरों पर इस दिन भारी तादाद में भीड़ होती!
यहां पढ़ें पूरी खबर