हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
29 सितंबर: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव आयोग की बैठक आज, 64 विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर उपचुनावों की तारीखों का हो सकता है एलान
देश में अभी 64 विधानसभा सीट और एक लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव होने हैं। इन 64 विधानसभा सीटों में से 28 सीटें मध्यप्रदेश की हैं। चुनाव आयोग इन सीटों पर उपचुनाव कराने को लेकर आज एक बैठक करेगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर
IPL 2020: अपनी पहली जीत की तलाश में SRH, सामने युवाओं से सजी दिल्ली कैपिटल्स
लगातार दो जीत से आत्मविश्वास से भरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में इस लय को बरकरार रखने की कोशिश करेगी। वॉर्नर की अगुवाई वाली सनराइजर्स हैदराबाद टूर्नामेंट की इकलौती टीम है जिसे पहली जीत का इंतजार है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
उत्तराखंड: पीएम मोदी आज करेंगे नमामि गंगे की योजनाओं का ऑनलाइन लोकार्पण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को उत्तराखंड में नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत तैयार परियोजनाओं का ऑनलाइन लोकार्पण करेंगे। नमामि गंगे परियोजना की ओर से पीएम का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। लोकार्पण कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर
Bihar Election 2020: तीसरे मोर्चे की सुगबुगाहट, नेतृत्व कर सकती है भाकपा माले
बिहार में तीसरे मोर्चे की सुगबुगाहट भी है। इस मोर्चे का नेतृत्व भाकपा माले कर सकती है। तीसरे मोर्चे की कोई भी कवायद बिहार में तभी सफल हो सकती है जब मोर्चे में कम से कम दो मजबूत दल हों। महागठबंधन में शामिल छोटे दलों में पहले से ही असंतोष है।
यहां पढ़ें पूरी खबर