फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bhupen Kumar Borah Says Assam can't survive without secularism, so people will choose Congress

Lok Sabha: असम कांग्रेस प्रमुख ने लगाए BJP पर गंभीर आरोप; कहा- CM सरमा कर रहे हैं मतदाताओं का ध्रुवीकरण

Wed, 03 Apr 2024 04:04 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Wed, 03 Apr 2024 04:04 PM IST
सार

असम कांग्रेस प्रमुख ने पार्टी छोड़कर भाजपा में जाने वाले अपने नेताओं के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि टिकट वितरण के कारण ही थोड़ी नाराजगी है। यह केवल हमारे यहां नहीं हो रहा। यह भाजपा में भी हो रहा है।

विज्ञापन
Bhupen Kumar Borah Says Assam can't survive without secularism, so people will choose Congress
असम कांग्रेस प्रमुख भूुपेन बोरा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार


विज्ञापन
इन दिनों न सिर्फ मौसम गर्म है, बल्कि देश की सियासत में भी गर्मी बढ़ी हुई है। इस बीच, असम कांग्रेस ने सीएम हिमंता बिस्वा सरमा पर जनता का ध्रुवीकरण करने के आरोप लगाए हैं। असम कांग्रेस के अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा ने एक इंटरव्यू में कहा कि राज्य की जनता कांग्रेस से नाराज है। उन्होंने जनता से किए वादे पूरे नही करके धोखा दिया है। इसलिए इस बार असम की जनता उनकी पार्टी को चुनेंगी। उन्होंने कहा भाजपा राज्य में सांप्रदायिकता फैलाने की कोशिश में है, जबकि असम धर्मनिरपेक्षता के साथ ही जीवित रह सकता है। भूपेन बोरा ने कहा कि असम की प्रगति के लिए एकमात्र तरीका एकजुट होना है।  

शांति के लिए एकमात्र विकल्प है कांग्रेस
इंटरव्यू के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि असम में अगर असम शांति और प्रगति चाहता है तो उसे कांग्रेस और गांधीवादी दर्शन का रास्ता अपनाना होगा। भाजपा पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि इस बार का लोकसभा चुनाव धन बल, व्यक्तिगत लाभार्थी योजना, सांप्रदायिकता या ध्रुवीकरण और प्रेस के एक वर्ग को नियंत्रित करने की कोशिश करके जीतना चाहती है। बावजूद इसके धरातल पर लोग कांग्रेस के समर्थन में है। हमें लोगों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। 
विज्ञापन

 
भाजपा ने दिया लोगों को धोखा
असम कांग्रेस प्रमुख भूपेन बोरा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने लोगों को धोखा देने का काम किया है। उन्होंने अपने वादों को पूरा नहीं किया। भूपेन बोरा ने कहा कि उन्होंने असम के लोगों से कई वादे किए, जैसे 'बीजेपी आएगी, विदेशी जाएंगे', महंगाई पर नियंत्रण किया जाएगा, रोजगार के अवसर पैदा किए जाएंगे, छह समुदायों को एसटी का दर्जा दिया जाएगा। चाय बागान श्रमिकों का वेतन बढ़ाया जाएगा। लेकिन आज भी हालात जस के तस हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस नेताओं के पार्टी छोड़ने पर भी बोले भूपेन
इंटरव्यू के दौरान असम कांग्रेस प्रमुख ने पार्टी छोड़कर भाजपा में जाने वाले अपने नेताओं के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि टिकट वितरण के कारण ही थोड़ी नाराजगी है। यह केवल हमारे यहां नहीं हो रहा। यह भाजपा में भी हो रहा है। भाजपा में एक केंद्रीय मंत्री को टिकट देने से इनकार कर दिया गया है और वह अब चुप हो गए हैं। सोनितपुर और गुवाहाटी के मौजूदा सांसदों को टिकट नहीं दिया गया और वे अब चुप हैं। हमारे पास गुवाहाटी सीट से नामांकन के लिए तीन उम्मीदवार थे, और कांग्रेस ने उनमें से सबसे अच्छे व्यक्ति को नामित किया है। जनता भी इसकी गवाह है, अगर मतदाताओं से पूछा जाए तो वह भी कहेंगे कि कांग्रेस ने सबसे बेहतरीन उम्मीदवार उतारे हैं। उन्होंने कहा कि सभी सीटों पर के लिए अच्छा माहौल है। हालांकि लोगों के बीच विश्वास की थोड़ी सी कमी है, जिसे पाटना होगा। कुछ वरिष्ठ नेता सीएम की धुन पर नाच रहे हैं। वे राज्य के बारे में या लोग क्या सोच रहे हैं इसके बारे में सोचे बिना भाजपा में शामिल हो रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि हम लोगों को यह समझाने में सक्षम होंगे कि भाजपा में कुछ लोग शामिल हो सकते हैं लेकिन ऐसे नेता भी हैं जो कांग्रेस नहीं छोड़ेंगे। 

 
इस बार ये हैं मुद्दे
बोरा ने आरोप लगाया कि परिसीमन की कवायद आरएसएस और भाजपा की इच्छा के अनुसार की गई थी। उन्होंने कहा कि यह दोधारी तलवार है, भाजपा के लिए भी यही बात है। इस चुनाव में यह कोई बहुत बड़ा मुद्दा नहीं है। इस बार के मुद्दे हैं महंगाई, नौकरियां, बाढ़ और कटाव और असम समझौते को लागू करना।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed