फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bhubaneswar: Woman sets herself afire in Odisha, 6th such case in a month

फिर शर्मसार हुआ ओडिशा: महिला ने खुद को लगाई आग, एक महीने में छठी घटना से मचा हाहाकार; अब तक चार की हुई मौत

Thu, 14 Aug 2025 11:00 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: पवन पांडेय Updated Thu, 14 Aug 2025 11:00 PM IST
सार

ओडिशा में महिलाओं और लड़कियों की तरफ से खुद को आग लगाने की घटनाओं में तेजी से बढ़ोतरी देखी जा रही है। पिछले एक महीने में इस तरह की कुछ छह घटनाएं सामने आई हैं।
इन घटनाओं ने राज्य में महिलाओं की मानसिक स्थिति, सुरक्षा और सामाजिक दबाव को लेकर गंभीर चिंता खड़ी कर दी है। 

विज्ञापन
Bhubaneswar: Woman sets herself afire in Odisha, 6th such case in a month
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

ओडिशा के पुरी जिले में एक 37 वर्षीय महिला ने कथित तौर पर कर्ज के बोझ से तंग आकर खुद को आग लगा ली। यह राज्य में पिछले एक महीने में महिलाओं और लड़कियों की तरफ से खुद को आग लगाने की छठी घटना है। बता दें कि बुधवार को पिपिली कस्बे में किराए के मकान में महिला ने यह कदम तब उठाया जब उसका पति और बेटी घर पर नहीं थे। पुलिस के अनुसार, महिला को गंभीर हालत में पहले पिपिली अस्पताल और फिर एम्स भुवनेश्वर भेजा गया, जहां वह 70 से 80 फीसदी तक जल चुकी हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Breach Of Privilege: निशिकांत दुबे की शिकायत पर लोकसभा सचिवालय ने MHA से रिपोर्ट की तलब, जानें क्या है मामला
विज्ञापन


पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट किया बरामद
मामले में पुरी के एडिशनल एसपी सचिन पटेल ने बताया कि घटनास्थल से केरोसिन की बोतल, माचिस और एक सुसाइड नोट बरामद किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि महिला कर्ज के कारण परेशान थी, लेकिन नोट में किसी को दोषी नहीं ठहराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य महिला आयोग की सदस्य ने की पीड़िता से भेंट
राज्य महिला आयोग की सदस्य उर्मिला महापात्रा ने गुरुवार को अस्पताल जाकर महिला का बयान लेने की कोशिश की, लेकिन उनकी हालत गंभीर होने के कारण यह संभव नहीं हो सका। परिवार ने भी बताया कि किसी तरह का पारिवारिक विवाद नहीं था।

यह भी पढ़ें - SC: 'ग्राहकों को नहीं होगा भ्रम', सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की 'लंदन प्राइड' व्हिस्की ट्रेडमार्क के खिलाफ याचिका

पिछले एक महीने में पांच घटनाएं
  • 12 जुलाई, बालासोर- एक छात्रा ने कॉलेज में खुद को आग लगाई, शिक्षक पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। दो दिन बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हुई।
  • 19 जुलाई, पुरी- 15 वर्षीय लड़की आग से झुलसी, 2 अगस्त को मौत। शुरुआत में परिवार ने हमले का आरोप लगाया, लेकिन पुलिस ने बाहरी किसी की संलिप्तता से इनकार किया।
  • 6 अगस्त, केंद्रापाड़ा- एक कॉलेज छात्रा ने पूर्व प्रेमी की तरफ से ब्लैकमेल से परेशान होकर आत्मदाह किया, उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
  • 12 अगस्त, बरगढ़- 13 वर्षीय स्कूली छात्रा ने खुद को आग लगाई, उसी दिन मौत।
  • 13 अगस्त, ढेंकानाल- पारिवारिक विवाद के बाद महिला ने लगाई खुद को आग, इलाज जारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed