फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bhubaneswar Nightclub Fire Updates Odisha Police Bhubaneswar fire casualties rescue operation hindi news

Bhubaneswar Nightclub Fire: गोवा के बाद अब ओडिशा के नाइट क्लब में भीषण आग, भुवनेश्वर में दिखा धुएं का गुबार

Fri, 12 Dec 2025 10:19 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर। Published by: ज्योति भास्कर Updated Fri, 12 Dec 2025 10:19 AM IST
सार

भुवनेश्वर के सत्य विहार इलाके के नाइट क्लब में भीषण आग लग गई। मौके पर फायरब्रिगेड तुरंत पहुंची और तेजी से कार्रवाई कर आग को काबू में किया। धुएं ने इलाके में सनसनी मचाई। आग का कारण अभी पता नहीं चला है। अधिकारियों ने बताया कि कोई हताहत नहीं हुआ और आग पास के भवनों तक नहीं फैली।

विज्ञापन
Bhubaneswar Nightclub Fire Updates Odisha Police Bhubaneswar fire casualties rescue operation hindi news
भुवनेश्वर की नाइट क्लब में आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां सत्य विहार इलाके में एक नाइट क्लब में भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद वहां के लोग डर गए और मौके पर फायरब्रिगेड की टीम तुरंत पहुंची। आग से निकलते धुएं की मोटी परत ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। अधिकारी ने बताया कि अभी तक आग लगने का सटीक कारण पता नहीं चल सका है।

अधिकारी जांच कर रहे हैं कि क्या यह आग इलेक्ट्रिकल शॉर्ट सर्किट, किचन में कोई खराबी या किसी और कारण से लगी। फायरब्रिगेड के कर्मचारी पूरे प्रयास से आग पर काबू पाने में लगे रहे। उनकी तेज कार्रवाई की वजह से आग पास के भवनों तक नहीं फैल पाई। अधिकारियों के अनुसार, अब तक इस आग में कोई हताहत नहीं हुआ है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- शिवराज पाटिल के निधन पर शोक की लहर: राहुल गांधी ने बताया अपूरणीय क्षति, पूर्व राज्यपाल को किसने कैसे याद किया?
विज्ञापन
विज्ञापन


गोवा नाइट क्लब के बाद अब भुवनेश्वर के क्लब में आग

बता दें कि यह घटना गोवा में हाल ही में हुई एक बड़े नाइटक्लब आग हादसे के कुछ दिनों बाद हुई है, जिसमें 25 लोग जान गंवा चुके थे। इस घटना के बाद ओडिशा फायर और इमरजेंसी सर्विसेज ने राज्यभर में सभी रेस्तरां और 100 से ज्यादा सीट वाले प्रतिष्ठानों का ऑडिट कराने का आदेश दिया था। अधिकारियों का कहना है कि यह कदम भविष्य में आग जैसी घटनाओं को रोकने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।

ये भी पढ़ें:- कौन थे शिवराज पाटिल: सात बार MP, पूर्व गृह मंत्री और गवर्नर रहे; इंदिरा-राजीव गांधी सरकार में भी संभाले अहम पद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed