फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bhubaneswar Kalita who resigned from Rajya Sabha and Congress party might join BJP today

अनुच्छेद 370: राज्यसभा में कांग्रेस के चीफ व्हिप रहे भुवनेश्वर कलीता भाजपा में होंगे शामिल

Fri, 09 Aug 2019 01:01 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 09 Aug 2019 01:01 PM IST
विज्ञापन
Bhubaneswar Kalita who resigned from Rajya Sabha and Congress party might join BJP today
भुवनेश्वर कलीता (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद भुवनेश्वर कलीता उच्च सदन और पार्टी से इस्तीफा दे चुके हैं। सूत्रों के अनुसार वह आज शाम को पांच बजे भाजपा में शामिल हो सकते हैं। इससे पहले असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने मंगलवार को कहा था कि कलीता भाजपा में शामिल हो सकते हैं। वहीं भाजपा नेताओं का कहना है कि नेता नहीं बल्कि एक कार्यकर्ता के तौर कलीता का पार्टी में स्वागत है।

विज्ञापन

 

गोगोई ने कहा, 'मेरा मानना है कि वह भाजपा में शामिल होने वाले हैं। यदि वह कांग्रेस में रहते तो मैं व्यक्तिगत रूप से उनसे माफी मांगता।' कलीता कांग्रेस पार्टी के चीफ व्हिप थे यानी उनके ऊपर सांसदों को व्हिप जारी करने की जिम्मेदारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलीता अनुच्छेद 370 को लेकर पार्टी के रुख से सहमत नहीं थे और इसी कारण उन्होंने सोमवार को उच्च सदन की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस आत्महत्या कर रही है। उन्होंने एक पत्र में लिखा, 'आज कांग्रेस ने मुझे कश्मीर मुद्दे के बारे में व्हिप जारी करने को कहा है जबकि सच्चाई ये है कि देश का मिजाज पूरी तरह से बदल चुका है और ये व्हिप देश की जनभावना के खिलाफ है।'

उन्होंने आगे कहा था कि जहां तक अनुच्छेद 370 की बात है तो पंडित जवाहर लाल नेहरू ने खुद इसके विरोध में कहा था अनुच्छेद 370 एक दिन घिसते-घिसते घिस जाएगा। कलीता ने कहा था कि कांग्रेस की आज की विचारधारा से लगता है कि वह आत्महत्या कर रही है। मैं इसमें कांग्रेस का हिस्सेदार नहीं बनना चाहता। मैं इस व्हिप का पालन नहीं करुंगा और पार्टी से इस्तीफा देता हूं। आज का कांग्रेस नेतृत्व पार्टी को पूरी तरह से तबाह करने का काम कर रहा है। मुझे लगता है कि अब इस पार्टी को तबाह होने से कोई नहीं बचा सकता है।


कलीता के अनुच्छेद 370 के मुद्दे पर पार्टी और राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। गोगोई का कहना है कि कांग्रेस ने कलीता को बहुत कुछ दिया है। यदि वह भाजपा में शामिल होते हैं तो उन्हें एक अवसरवादी माना जाएगा। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि कलीता को कैसे पता था कि यह विधेयक सोमवार को राज्यसभा में पेश होने वाला है जो उन्होंने उस दिन को इस्तीफा देने के लिए चुना? पार्टी में किसी को भी इसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed