फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BHU forgets to invite donor who gave two crores

जिसके दान से बनी बिल्डिंग उसे बुलाया तक नहीं

Wed, 06 Jul 2016 04:54 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/ अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 06 Jul 2016 04:54 AM IST
विज्ञापन
BHU forgets to invite donor who gave two crores
बीएचयू अस्पताल
बीएचयू में नया इमरजेंसी भवन बनाने के लिए दो करोड़ रुपये दान करने वाले रायबरेली के पूर्व विधायक सुरेंद्र बहादुर सिंह को ही बीएचयू प्रशासन आमंत्रण देना भूल गया। अखबारों में छपी खबर पढ़ने के बाद सुरेंद्र बहादुर सिंह मंगलवार की रात वाराणसी पहुंचे।
विज्ञापन


उनका कहना है कि उन्होंने बीएचयू के पूर्व कुलपति डॉ. लालजी सिंह के कार्यकाल में दो करोड़ रुपये दान दिए थे। धनराशि इस शर्त के साथ दी गई थी कि नया भवन उनके पिता ठाकुर रतनपाल सिंह के नाम पर होगा। बीएचयू ने न तो उनके पिता के नाम पर भवन का नाम रखा और न ही उन्हें उद्घाटन का आमंत्रण भेजा।
विज्ञापन

दान देते समय एग्रीमेंट हुआ था

BHU forgets to invite donor who gave two crores
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय

सुरेंद्र बहादुर सिंह के मुताबिक बीएचयू के वाणिज्य संकाय निर्माण के लिए रतनपाल सिंह ने 1975 में 35 लाख और वर्ष 2006 में इसके तृतीय तल के निर्माण के लिए 60 लाख रुपये दिए थे। गोमती छात्रावास के निर्माण के लिए पूर्व कुलपति प्रो. डीपी सिंह के कार्यकाल में तीन करोड़ रुपये दिए थे। वुमेंस कॉलेज में साइबर हट के लिए 40 लाख रुपये दिए थे।

​ बीएचयू से उनके पिता रतनपाल सिंह और खुद उन्होंने भी शिक्षा ग्रहण की है। बीएचयू से लगाव के चलते वह यहां दान करते हैं। नए इमरजेंसी भवन के लिए दान देते समय एग्रीमेंट हुआ था कि नए भवन का नाम रतनपाल सिंह के नाम पर होगा। वह इस संबंध में बीएचयू प्रशासन से शिकायत करने के अलावा कानूनी कार्यवाही करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed