फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bhopal jail break simi terrrorist killed in encounter

मुठभेड़ पर सियासत: दिग्गी ने पूछा, सिमी आतंकी भागे या भगाए गए?

Mon, 31 Oct 2016 06:55 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 31 Oct 2016 06:55 PM IST
विज्ञापन
bhopal jail break simi terrrorist killed in encounter
- फोटो : PTI

भोपाल सेंट्रल जेल से सिमी के 8 आतंकियों के फरार होने के मामले पर सियासत शुरू हो गई है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने एनकाउंटर की जांच की मांग की है। वहीं पूर्व गृह सचिव आरके सिंह ने कहा कि एनकाउंटर पर सवाल उठाना विकृत मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि जेल से भागकर आतंकी पाकिस्तान जा सकते थे।

विज्ञापन


कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा कि जिस प्रकार से सिमी के लोग जेल तोड़कर भाग रहे हैं, उसमें ये भी जांच होनी चाहिए कि कहीं इसमें मिलीभगत तो नहीं है। उन्होंने कहा कि आरएसएस और कट्टरपंथी मुस्लिम विचारधारा के लोग मिलकर ही देश में दंगे-फसाद कराते हैं। इस मामले की गंभीरता से जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन

  दिग्विजय ने कहा कि मैंने सिमी और बजरंग दल पर तत्कालीन एनडीए सरकार से प्रतिबंध लगाने की सिफारिश की थी, लेकिन उन्होंने सिमी पर प्रतिबंध लगा दिया, बजरंग दल पर नहीं।

  कांग्रेस सांसद कमलनाथ ने पूरे मामले की न्यायिक जांच की मांग की है।
 

मुठभेड़ पर आप ने भी उठाए सवाल

bhopal jail break simi terrrorist killed in encounter

आप के विधायक अलका लांबा ने ट्वीट कर पूरे मामले की जांच की मांग की है। अलका ने ट्टीट किया, आतंकी जेल से भागे, एक कांस्टेबल शहीद हुआ। पकडे गए, मारे गए इन सब में नाकामी किसकी? कांस्टेबल की मौत का जिम्मेदार कौन? सजा तो उन्हें भी बनती है।'
 

वहीं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सिमी आतंकियों के फरार होने की जांच एनआईए करेगी। सीएम ने कहा कि तथ्यों के सामने आने के बाद जांच में लापरवाही पाई गई तो की कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जेल से आतंकियों का फरार होना बेहद गंभीर मामला है।

 

गृहमंत्री और पुलिस के बयान में फर्क : ओवैसी

bhopal jail break simi terrrorist killed in encounter
एमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने भी भोपाल एनकाउंटर की जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि, गृहमंत्री और पुलिस के बयान में फर्क है। सेंट्रल जेल की सुरक्षा पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि आतंकियों ने जूते, घड़ियां और बेल्ट पहनी हुई थी जबकि कैदियों को ये सब नहीं मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed