जानिए कैसे 45 राउंड फायरिंग में मारे गए जेल से भागे सिमी के 8 आतंकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोपाल की सेंट्रल जेल से भागे 8 सिमी आतंकियों को एटीएस ने एनकाउंटर में मार गिराया है। सभी 8 आतंकियों को भोपाल के बाहरी इलाके ईंटखेड़ी गांव में मारा गया। भोपाल के आईजी योगेश चौधरी ने सोमवार शाम मीडिया से बातचीत के दौरान ये बातें बताईं।
आईजी योगेश चौधरी ने बताया कि रविवार रात करीब 2-3 बजे आतंकी जेल से भागे थे। उन्होंने बताया कि आतंकवादी चादरों की मदद से दीवार फांदकर जेल से भागने में कामयाब रहे। भागने के दौरान आतंकियों ने हेड कांस्टेबल रामशंकर यादव पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। आईजी के मुताबिक, आठों आतंकवादी जेल के अलग-अलग बैरक में रहते थे।
These people (SIMI terrorists) have been continuously perpetrating serious offences, they also killed a police constable in 2008, 2011: IG pic.twitter.com/5NK1W5fNcr
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI_news) October 31, 2016
आईजी ने कहा कि सोमवार की सुबह 10 बजे आतंकियों को देखे जाने की सूचना पुलिस को मिली। जिसके बाद पुलिस ने आतंकियों को चारों तरफ से घेर लिया। आईजी ने बताया कि पुलिस को देखते ही आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में जवानों ने करीब 45 राउंड फायरिंग की। फायरिंग खत्म होने के बाद आठ आतंकवादी मृत मिले। उन्होंने बताया कि एनकाउंटर में 5 पुलिसकर्मी भी घायल हुए। आतंकियों के पास से कोई मोबाइल फोन नहीं मिला। घटना स्थल से 3 चाकू और 3 देसी कट्टे मिले।
It is a matter of investigation to ascertain if they received help from outside (to escape): IG Yogesh Choudhary #bhopalprisonbreak pic.twitter.com/nYXagF4ii6
— ANI (@ANI_news) October 31, 2016
आईजी योगेश चौधरी ने कहा कि पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। आतंकियों को बाहरी मदद मिलने की भी पुलिस छानबीन कर रही है। उन्होंने ये भी कहा कि पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आतंकियों के पास हथियार कहां से आए।
NIA करेगी जांच, दोषी बख्शे नहीं जाएंगे-शिवराज
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आतंकियों को मार गिराने वाली पुलिस टीम को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश की पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जनता के सहयोग से आतंकियों को मार गिराया। सूचना मिलते ही पुलिस आतंकियों तक पहुंच गई और मुठभेड़ में सभी मारे गए।
बता दें कि भोपाल की सेंट्रल जेल से रविवार रात फरार हुए सिमी के आठों आतंकियों को मध्यप्रदेश पुलिस ने राजधानी भोपाल से दस से पन्द्रह किलोमीटर दूर ईंटखेड़ी गांव में मार गिराया। इस छोटे से गांव में एक पहाड़ भी है जिस पर कुछ झोपड़ियां बनी हुई हैं। इन्हीं खाली झोपड़ियों में आतंकियों ने फरार होने के बाद पनाह ली थी।