फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bhinde was fined more than 100 times before Ghatkopar hoarding crash says police

Mumbai: घाटकोपर हादसे से पहले भावेश भिंडे पर दर्ज थे 100 से ज्यादा मामले, पुलिस ने किए बड़े खुलासे

Thu, 23 May 2024 11:41 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Thu, 23 May 2024 11:41 PM IST
सार

Mumbai: पुलिस ने बताया कि घाटकोपर हादसे से पहले भी भावेश भिंडे पर कम से कम 100 बार जुर्माना लगाया गया था। बताया गया है कि भिंडे कई मामलों में आरोपी रहे हैं।

विज्ञापन
Bhinde was fined more than 100 times before Ghatkopar hoarding crash says police
भावेश भिंडे - फोटो : PTI

विस्तार

मुंबई के घाटकोपर में हुए होर्डिंग हादसे के बाद हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। अब पुलिस जांच में पता चला है कि घाटकोपर होर्डिंग दुर्घटना में 17 लोगों की मौत के बाद गिरफ्तार किए गए भावेश भिंडे पर पहले भी जुर्माना लगाया गया है। पुलिस ने बताया कि भिंडे पर मानदंडों के उल्लंघन के आरोप में इससे पहले भी कम से कम 100 बार जुर्माना लगाया गया था।

विज्ञापन


कई निकायों ने भिंडे पर लगाया है प्रतिबंध
इगो मीडिया द्वारा घाटकोपर में होर्डिंग 1998 में लगाया गया था। बता दें कि 250 टन वजनी होर्डिंग 13 मई को मुंबई में आए तूफान के दौरान गिर गया था। इस हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे में 74 लोग घायल हो गए थे। जांच में यह भी सामने आया है कि भिंडे और उनकी कंपनी इगो मीडिया को कई निकायों ने प्रतिबंध लगाया हुआ है। बताया गया है कि भिंडे गैर पंजीकृत कंपनियों के जरिये काम हासिल कर रहे थे।
विज्ञापन


कई मामलों में आरोपी हैं भावेश भिंडे
पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि भावेश भिंडे घाटकोपर मामले में गैर-इरादतन हत्या के मामले के अलावा 6 और मामलों में आरोपी है। इनमें से एक मामला दुष्कर्म का भी है। इसके अलावा भिंडे के खिलाफ चार मामले मुलुंड और दो मामले सांताक्रूज क्राइम ब्रांच में दर्ज है। पुलिस का कहना है कि भिंडे को जारी किए गए नोटिस और उन पर लगाए गए जुर्माने का विवरण इकट्ठा किया जा रहा है। 13 मई की भावेश भिंडे को उदयपुर से गिरफ्तार किया गया। इसके बाद 26 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया था। इस मामले में बीएमसी ने यह जानकारी भी मांगी है कि रेलवे पुलिस द्वारा कितने लोगों को होर्डिंग लगाने की अनुमति दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed