फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bhima Koregaon : Bombay HC Asks Gonsalves To Explain Why He Had Certain Books And CDs With Him

भीमा कोरेगांव हिंसा : कोर्ट ने पूछा, आपके घर में क्यों थी राष्ट्र विरोधी सामग्री वाली सीडी-किताबें

Thu, 29 Aug 2019 05:39 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संदीप भट्ट Updated Thu, 29 Aug 2019 05:39 AM IST
विज्ञापन
Bhima Koregaon : Bombay HC Asks Gonsalves To Explain Why He Had Certain Books And CDs With Him

बांबे हाईकोर्ट ने बुधवार को एलगार परिषद-भीमा कोरेगांव मामले के आरोपी वेर्नोन गोंसाल्विस की जमानत अर्जी पर सुनवाई करते हुए तीखी टिप्पणियां कीं। हाईकोर्ट ने गोंसाल्विस से सवाल किया कि आपके घर में राष्ट्र विरोधी सामग्री वाली सीडी और किताबें क्यों थीं? इन किताबों और सीडी के नाम ही प्रथम दृष्टया इनमें राष्ट्र विरोधी सामग्री होने की झलक देते हैं।

विज्ञापन


बांबे हाईकोर्ट ने खासतौर पर गोंसाल्विस के घर से छापे में बरामद की गई मार्क्सवादी आर्काइव्स, कबीर कला मंच की ‘राज्य दमन विरोधी’ टाइटल वाली सीडी और रूसी लेखक लियो टॉलस्टाय की साहित्यिक कृति ‘वार एंड पीस’ आदि का जिक्र किया।
विज्ञापन


जस्टिस सारंग कोतवाल की पीठ ने सवालिया अंदाज में कहा, ‘राज्य दमन विरोधी’ सीडी का नाम ही अपने आप में कहता है कि इसमें राष्ट्र के खिलाफ कुछ है, वहीं ‘वार एंड पीस’ दूसरे देश में युद्ध के बारे में है। आपके पास घर पर ये किताबें और सीडी क्यों थीं? आपको अदालत को यह बताना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि 31 दिसंबर, 2017 को पुणे में आयोजित परिषद में दिए गए भड़काऊ भाषणों के चलते भीमा-कोरेगांव क्षेत्र में जातीय हिंसा भड़क गई थी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए थे।

साथ ही बड़े पैमाने पर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा था। परिषद के आयोजन से नक्सली संगठनों के तार जुड़े होने की जांच कर रही बहुत सारे लोगों को गिरफ्तार किया था, जिनमें गोंसाल्विस भी शामिल थे।


गोंसाल्विस को गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में शोमा सेन, रौना विल्सन, सुधा भारद्वाज, अरुण फरेरा और गौतम नवलखा को भी गिरफ्तार किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed