फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bharatiya janata party's attack on akhilesh government on jawahar bagh mathura

जावड़ेकर ने फिरोजाबाद में और राजीव रुडी ने मुरादाबाद में मथुरा कांड पर सरकार को घेरा

Thu, 09 Jun 2016 10:16 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा/ रामपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा/ रामपुर Updated Thu, 09 Jun 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन
bharatiya janata party's attack on akhilesh government on jawahar bagh mathura
कोर्ट के आदेश का पालन कराने में सरकार की विफलता बड़ा सवाल - फोटो : ब्यूरो/ अमर उजाला, रामपुर

मिनी युद्ध की तैयारी में था रामवृक्ष- जावड़ेकर 

विज्ञापन

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि मथुरा के जवाहर बाग में जिस तरह से असलहे मिले, उससे स्पष्ट है कि रामवृक्ष मिनी युद्ध की तैयारी में था। उसकी तैयारी का अंदाजा नहीं लगा पाना प्रदेश सरकार की विफलता है। वह सिरसागंज में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेकर लौटते वक्त उत्तर प्रदेश स्थित इटावा में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने कहा कि मथुरा प्रकरण के लिए प्रदेश सरकार जिम्मेदार है। इसकी सीबीआई जांच से सरकार बच रही है। सीबीआई जांच हो जाए तो असलियत सामने आ जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशवदेव मौर्य पर सपा व बसपा सरकार में झूठे मुकदमे लगाए हैं। जबकि वह पूरी तरह से निर्दोष हैं।
विज्ञापन


प्रदेश में भाजपा की ओर से प्रोजेक्ट किए जाने वाले मुख्यमंत्री के नाम के बारे में पूछने पर कहा कि इस बारे में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ही फैसला लेंगे। मजे की बात यह रही कि केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर इटावा स्टेशन से शताब्दी एक्सप्रेस से दिल्ली के लिए रवाना हुए, लेकिन स्थानीय भाजपा नेताओं को इसकी खबर नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



जरूरत पड़ी तो सर्वोच्च एजेंसी करेगी मथुरा कांड की जांच : रूडी

वहीं केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी नेे कहा कि मथुरा के जवाहरबाग कांड की जांच कराने में प्रदेश सरकार विफल रहती है तो जरूरत पड़ने पर सर्वोच्च एजेंसी इस घटना की जांच करेगी। कोर्ट के आदेश का पालन कराने में सरकार की विफलता बड़ा सवाल है।

बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश के रामपुर में भाजपा के विकास पर्व कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत करने आए केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी जिला महामंत्री राजीव मांगलिक के आवास पर पत्रकारों से मुखातिब थे। जवाहर बाग कांड की सीबीआई जांच के सवाल पर कहा कि मथुरा कांड शासन की अक्षमता  का परिणाम है। राज्य सरकार जिम्मेदार है।


कोर्ट ने जवाहरबाग में अवैध कब्जे पर संज्ञान लिया और उसे खाली कराने का निर्देश दिया। कोर्ट के आदेश का पालन कराने में सपा सरकार विफल रहती है तो यह  बड़ा सवाल है। सरकारी संरक्षण में और प्रदेश नेतृत्व से जुड़े लोगों के  संरक्षण प्राप्त लोगों ने घटना को अंजाम दिया। भाजपा ने इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed