फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bharatiya Janata Party has lost 10 Lok Sabha seats in 2017-18

2017-18 में भाजपा को दस लोकसभा सीटों पर मिली पराजय

Thu, 15 Mar 2018 06:29 PM IST
शशिधर पाठक/ अमर उजाला, नई दिल्ली
शशिधर पाठक/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 15 Mar 2018 06:29 PM IST
विज्ञापन
Bharatiya Janata Party has lost 10 Lok Sabha seats in 2017-18

आजादी के बाद पहली बार केंद्र में कोई गैर कांग्रेस पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने वाली भाजपा के पास अब बहुमत के आस-पास ही लोकसभा सदस्य बचे हैं। लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन के कार्यालय के अनुसार भाजपा के पास इस समय 274 लोकसभा सदस्य हैं। लोकसभा अध्यक्ष को जोड़ ले तो यह संख्या 275 पहुंचती है, लेकिन उपचुनाव के नतीजे को जोड़ लें तो भाजपा के पास लोकसभा सांसदों की संख्या घटकर 272 हो गई है।

विज्ञापन


दरअसल 2017 और 18 में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा का ग्राफ बहुत ही खराब रहा है। दस सीटों पर लोकसभा उपचुनाव हुए और इसमें से पार्टी को एक सीट पर भी सफलता नहीं मिल पाई। यहां तक कि यूपी के विधानसभा चुनाव में पिछले साल 311 सीटों पर प्रचंड बहुमत पाने के बाद भी नतीजा सिफर ही रहा।
विज्ञापन


यूपी विधानसभा चुनाव 2017 में भाजपा को 311 तो उसके सहयोगियों को 13 सीटें मिली थीं। इस तरह से आंकड़ा 324 का था, लेकिन फूलपुर और गोरखपुर लोकसभा उपचुनाव में उसे हार का सामना करना पड़ा। बिहार की अररिया सीट पर भी भाजपा को मुंह की खानी पड़ी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रतलाम (म.प्र.), अलवर और अजमेर (राजस्थान), गुरदासपुर और अमृतसर (पंजाब), मलापुरम (तमिलनाडु), श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) में लोकसभा के उपचुनाव हुए। इन सभी सीटों पर भारतीय जनता पार्टी को हार का मुंह देखना पड़ा।


लेकिन राज्यों में बजाया डंका
आजादी के बाद पहली बार डेढ़ दर्जन से अधिक राज्यों में भाजपा की सरकार है। जम्मू-कश्मीर, बिहार, नगालैंड, मेघालय, असम सहयोगी दलों के साथ मिलकर राज्य सरकार का गठन हुआ है। 2014 के लोकसभा चुनाव के बाद पार्टी ने देश के राज्यों में जमकर विस्तार किया। 2017 में पार्टी ने उत्तराखंड, उ.प्र., गोवा, हिमाचल, गुजरात, मणिपुर समेत अन्य राज्यों में परचम फहराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed