फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bharat Sankalp Yatra, which started with the demand of making India a Hindu nation, ended in Delhi today

Bharat Sankalp Yatra: देश को हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग को लेकर शुरू हुई यात्रा का समापन, लक्ष्य के लिए जारी

Mon, 12 Feb 2024 06:56 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 12 Feb 2024 06:56 PM IST
विज्ञापन
सार
समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि हिंदुओं के लिए दुनिया में केवल एक देश है। अलग-अलग धर्मों के लोगों के लिए कई देश हैं, लेकिन हिंदुओं के लिए दुनिया में कोई अलग जगह नहीं है। ऐसे में भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित कर दिया जाना चाहिए...
loader
Bharat Sankalp Yatra, which started with the demand of making India a Hindu nation, ended in Delhi today
भारत संकल्प यात्रा के समापन अवसर पर जंतर-मंतर पर लोगों को संबोधित करते हुए अशोक सिंह - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

देश को हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग को लेकर शुरू हुई भारत संकल्प यात्रा का आज दिल्ली में समापन हो गया। जंतर मंतर पर इसके समापन समारोह को संबोधित करते हुए यह संकल्प लिया गया है कि केंद्र में चाहे जिसकी सरकार सत्ता में आए, लेकिन यह मांग जारी रहेगी कि भारत को जल्द से जल्द हिंदू राष्ट्र घोषित किया जाए।  

मुंबई से 20 जनवरी से शुरू हुई भारत संकल्प यात्रा देश के अलग-अलग हिस्सों से होती हुई उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से गुजरी। इस अवसर पर समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि हिंदुओं के लिए दुनिया में केवल एक देश है। अलग-अलग धर्मों के लोगों के लिए कई देश हैं, लेकिन हिंदुओं के लिए दुनिया में कोई अलग जगह नहीं है। ऐसे में भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित कर दिया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि इस यात्रा के जरिए महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसे मामलों को लोगों के बीच उठाया गया है और इसे समाप्त करने का संकल्प लिया गया है। वे केवल भारत को एक मजबूत राष्ट्र के रूप में उभरने के लिए कार्य करना चाहते हैं, लेकिन दुनिया की परिस्थितियों को देखते हुए यह आवश्यक हो गया है कि अब हिंदुओं की आवाज को नया बल दिया जाए।

उन्होंने कहा कि देश की ताकत बने किसानों, विद्यार्थियों और युवाओं और महिलाओं की सुरक्षा को अपने मुख्य एजेंडे में रखा है। महंगाई पर नियंत्रण रखना, उद्योग धंधों को सहूलियत दिलवाकर उनको मजबूत करना आज के समय की मांग है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed