फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bharat Mata Ki Jai slogan of election issue in asam

असम में चुनावी मुद्दा बना भारत माता की जय का नारा

Wed, 06 Apr 2016 06:11 AM IST
एम संजय / अमर उजाला, गुवाहाटी
एम संजय / अमर उजाला, गुवाहाटी Updated Wed, 06 Apr 2016 06:11 AM IST
विज्ञापन
Bharat Mata Ki Jai slogan of election issue in asam
मोदी और शाह - फोटो : pti
देशभक्ति को दर्शाने वाला भारत माता की जय का नारा असम विधानसभा चुनाव में अपरोक्ष रूप से चुनावी नारा बन गया है। भाजपा के चुनावी सभाओं में इस नारे की जबर्दस्त गूंज है। जय श्रीराम के बदले भाजपा नेताओं और कार्यकर्ता के जुबान से अब भारत माता की जय के जयकारे निकल रहे हैं। चुनाव के दूसरे चरण के इलाकों नलबाडी और गुवाहाटी के क्षेत्र में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने ताबड़तोड सभाएं की।
विज्ञापन


शाह जहां भी रैलियों को संबोधित करने पहुंच रहे हैं। वहां उपस्थित जनसमूह उनका अभिनंदन भारत माता की जय के नारे से कर रही है। तो शाह भी मैदान नहीं चूक रहे हैं। अपने संबोधन भाषण की शुरूआत और समापन वो भारत माता की जय के नारे के साथ कर रहे हैं। जनता से भी उनका आग्रह होता है कि वे इतनी जोर से भारत माता के नारे लगाएं। जोकि दिल्ली बैठे कांग्रेस के शीर्ष नेताओं तक पहुंचे। 
विज्ञापन

शाह ने भारत माता की जय का आह्वान

Bharat Mata Ki Jai slogan of election issue in asam

नलबाडी में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि वे भारत माता की जय का नारा इतनी जोर से लगाए कि देश के लोगों को सुनाई दे। जनता से उन्होंने आह्वान किया की वे इतने जोर से भारत माता की जय कहें कि उनकी आवाज दिल्ली में बैंठी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी तक पहुंचे।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए शाह ने धरमपुर की सभा में कहा कि कांग्रेस मुक्त भारत बनाना है तो असम को भी कांग्रेस से मुक्त करना होगा। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि वे कांग्रेस को उखाड़ फेंके। शाह ने कहा कि कांग्रेस के शासन में देश इटली से चलता था।

आज मोदी के नेतृत्व में भारत की साख दुनिया में बढ़ी है। उन्होंने बांगलादेशी घुसपैठ के मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी से असम की जनता के सामने स्थिति स्पष्ट करने को कहा। कांग्रेस उपाध्यक्ष पर सियासी प्रहार करते हुए शाह ने पलासबारी की सभा में कहा कि राहुल गांधी असम में आकर जेएनयू मुद्दे और अभिव्यक्ति के आजादी की बात करते हैं।

लेकिन यहां की जनता के लिए असल मुद्दा बांगलादेशी घुसपैठ का है। इसलिए कांग्रेस के शीर्ष नेताओं को जनता के सामने यह बताना होगा कि बांगलादेशी घुसपैठ पर उनकी सोच क्या है। 

वहीं मतदाताओं को स्पष्ट जनादेश देने के लिए शाह ने एआईयूडीएफ नेता बदरूदीन का भी भय दिखाया। भाजपा अध्यक्ष ने स्पष्ट कहा कि सरकार बनाने के लिए वे बदरूदीन का समर्थन नहीं लेंगे। बेशक उन्हें विपक्ष में क्यों न बैठना पड़े। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed