फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bharat Jodo Yatra Congress Leader Rahul Gandhi Maharashtra Photos Videos Latest News Update

Bharat Jodo Yatra: शेगांव के गजानन महाराज मंदिर पहुंचे राहुल, कहा- भाजपा ने देश में फैला दी है नफरत और हिंसा

Fri, 18 Nov 2022 07:52 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 18 Nov 2022 07:52 PM IST
विज्ञापन
Bharat Jodo Yatra Congress Leader Rahul Gandhi Maharashtra Photos Videos Latest News Update
Rahul in Gajanan temple - फोटो : ANI

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों महाराष्ट्र में है। आज कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बालापुर से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की। महात्मा गांधी के प्रपौत्र और लेखक तुषार गांधी भी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। बाद में राहुल शेगांव के गजानन महाराज मंदिर भी गए। 

विज्ञापन

 

गजानन महाराज मंदिर पहुंचे राहुल 
राहुल गांधी आज महाराष्ट्र के शेगांव में गजानन महाराज मंदिर पहुंचे और प्रार्थना की। शेगांव में एक कार्यक्रम में राहुल ने कहा कि विपक्ष के लोगों ने सवाल पूछा था कि यात्रा का क्या फायदा। देश के कोने-कोने में आज भाजपा ने नफरत और हिंसा फैला दी है, डर फैला दिया है, इस यात्रा का लक्ष्य जनता की आवाज को सुनना है।  
विज्ञापन
विज्ञापन




पदयात्रा के दौरान राहुल गांधी ने सुबह-सुबह सड़क के दोनों ओर एकत्र भीड़ का अभिवादन किया और उनके साथ बातचीत भी की। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ ने सात नवंबर को महाराष्ट्र में प्रवेश किया था। यह यात्रा सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। इसके तहत अभी तक महाराष्ट्र के नांदेड़, हिंगोली, वाशिम और अकोला जिलों की पदयात्रा की जा चुकी है।

खरगे का दावा- सरकारी विभागों में 30 लाख पद खाली
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने नौकरियों के मुद्दे पर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि विभिन्न सरकारी विभागों में 30 लाख पद खाली हैं, लेकिन प्रधानमंत्री ने सिर्फ 75,000 नियुक्ति पत्र बांटे। उनका हमला एक मीडिया रिपोर्ट पर आया, जिसमें दावा किया गया था कि केंद्रीय सचिवालय सेवाओं में 1,600 पद खाली हैं। खरगे ने एक ट्वीट में कहा कि पीएम मोदी ने प्रति वर्ष 2 करोड़ नौकरियों का वादा किया था। 8 वर्षों में 16 करोड़ नौकरियां पैदा होनी चाहिए थीं। विभिन्न सरकारी विभागों में 30 लाख से अधिक पद खाली हैं, लेकिन पीएम मोदी ने सिर्फ 75,000 आवेदन वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed