Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव से पहले राहुल के पास पहुंचे खरगे, अब गांधी परिवार के सामने धर्मसंकट
कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खरगे भी आज कर्नाटक में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। वहीं पदयात्रा में खरगे के शामिल होने के बाद से कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव की पारदर्शिता पर सवाल उठने लगे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज 38वां दिन है और यह कर्नाटक के हलकुंडी गांव से शुरू हुई है। आज की पदयात्रा खास है क्योंकि इस पदयात्रा में कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खरगे भी शामिल हुए हैं। इसके अलावा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी राहुल गांधी के साथ मौजूद हैं। वहीं खरगे का इस तरह से राहुल की पदयात्रा में शामिल होना गांधी परिवार के ऊपर सवाल खड़ा कर सकता है। दरअसल, राहुल गांधी ने कहा था कि हम अध्यक्ष चुनाव में किसी का समर्थन नहीं करेंगे लेकिन खड़गे अध्यक्ष चुनाव के दो दिन पहले उनके साथ नजर आ रहे हैं। इस तरह से चुनाव की पारदर्शिता पर सवाल उठ सकते हैं।
कांग्रेस ने किया ट्वीट
वहीं हर दिन की तरह कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर भारत जोड़ो यात्रा का एक वीडियो भी ट्वीट किया है। इसमें लिखा गया है कि ये साथ अपनों का है, अपनेपन का है। इस साथ को हम निभाएंगे।
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने भी भारत जोड़ो यात्रा में भाग लियाये साथ अपनों का है, अपनेपन का है।
इस साथ को हम निभाएंगे...#BharatJodoYatra का विश्वास भरा एक ओर दिन। pic.twitter.com/VzO6lIzcDHविज्ञापन विज्ञापन— Congress (@INCIndia) October 15, 2022
मल्लिकार्जुना खड़गे और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अलावा आज राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भाग लेने के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी पहुंचे। उन्होंने इस दौरान भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोग बेरोजगारी और महंगाई से पीड़ित हो रहे हैं लेकिन केंद्र सरकार को कोई परवाह नहीं है। फासीवादी ताकतों से देश चुनौतियों का सामना कर रहा है। हम सांप्रदायिक ताकतों की निंदा करते हैं।
कर्नाटक में राहुल की पदयात्रा 21 दिनों के लिए रहेगी
बता दें कि कर्नाटक में राहुल की पदयात्रा 21 दिनों के लिए रहेगी। इस दौरान कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों और गांवों का दौरा करेंगे और लोगों से मुलाकात करेंगे। गुरुवार को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी भी यात्रा में शामिल हुई थीं। इस दौरान कुछ भावुक क्षण भी देखने को मिला था जिसमें राहुल गांधी अपनी मां के जूते के फीते बांधते दिखाई दे रहे थे।
इस यात्रा के दौरान राहुल 12 राज्यों से गुजरेंगे
इस यात्रा के दौरान राहुल 12 राज्यों से गुजरकर 3,570 किलोमीटर लंबी दूरी तय करने वाले हैं। यह यात्रा पांच महीनों तक चलेगी। कांग्रेस का कहना है कि राहुल गांधी आर्थिक विषमताओं, सामाजिक ध्रुवीकरण, राजनीतिक केंद्रीकरण की समस्याओं और विचारधाराओं की लड़ाई के रूप में यह रैली कर रहे हैं।