कांग्रेस: राहुल ने जाति जनगणना और आर्थिक सर्वेक्षण का वादा किया; भारत जोड़ो न्याय यात्रा में पवार भी आमंत्रित
महाराष्ट्र के नंदुरबार में राहुल गांधी ने कहा कि सत्ता में आने के बाद कांग्रेस जाति जनगणना और आर्थिक, वित्तीय सर्वेक्षण कराएगी। महाराष्ट्र के आदिवासी समुदाय के लोगों की मौजूदगी में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान आयोजित इस रैली में राहुल गांधी ने भाजपा की नीतियों पर भी जमकर हमला बोला। इससे पहले राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर महाराष्ट्र के मंत्री और भाजपा नेता मंगल प्रभात लोढ़ा ने उनकी इस यात्रा और पार्टी को फायदा होने पर सवाल खड़े किए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
16-17 मार्च को कांग्रेस को शरद पवार का भी साथ मिलेगा
NCP सुप्रीमो शरद पवार से मिलने पहुंचे नेताओं ने शरद पवार से मुलाकात की। पवार एनसीपी (शरदचंद्र पवार) प्रमुख हैं। उन्हें 17 मार्च को शिवाजी पार्क में प्रस्तावित जनसभा में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया। कांग्रेस के मुताबिक राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 16 मार्च को चैत्यभूमि पहुंचेगी, जहां शरद पवार भी मौजूद रहेंगे।
Congress leaders today gave an invitation to NCP (SCP) chief Sharad Pawar to join Rahul Gandhi’s (Bharat Jodo Nyay Yatra) Shivaji Park public meeting which will be held on 17th March. The Yatra will reach Chaityabhoomi on March 16, where Sharad Pawar will also be present. pic.twitter.com/CUTgfUYxF7
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) March 12, 2024
आदिवासियों के लिए कांग्रेस के छह संकल्प
उन्होंने कहा, 'एक बार जब भारत में वन क्षेत्र ख़त्म हो जाएगा, तो आदिवासी असहाय हो जाएंगे। बीजेपी आपसे कहती है कि आप 'वनवासी' हैं और फिर जंगलों को ख़त्म करने में लग जाती है। बकौल राहुल, 'आदिवासी हिंदुस्तान के पहले मालिक हैं। देश में जो भी जल, जंगल, जमीन और धन-संपदा है, आदिवासी उसके असली मालिक हैं। आदिवासी शब्द के साथ जल, जंगल, जमीन का अधिकार जुड़ा है। जबकि वनवासी शब्द में कोई अधिकार नहीं है। इसीलिए हम आपको आदिवासी और BJP आपको वनवासी कहती है।'
आदिवासी हिंदुस्तान के पहले मालिक हैं।
— Congress (@INCIndia) March 12, 2024
देश में जो भी जल, जंगल, जमीन और धन-संपदा है, आदिवासी उसके असली मालिक हैं।
आदिवासी शब्द के साथ जल, जंगल, जमीन का अधिकार जुड़ा है। जबकि वनवासी शब्द में कोई अधिकार नहीं है।
इसीलिए हम आपको आदिवासी और BJP आपको वनवासी कहती है।
: @RahulGandhi… pic.twitter.com/tePvhVHumW
कांग्रेस सुप्रीमो खरगे ने आदिवासी संकल्प की जानकारी दी
राहुल के अलावा कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, उनकी पार्टी जल-जंगल और जमीन को बचाने के लिए संकल्पित है। उन्होंने आदिवासी लोगों के लिए कांग्रेस पार्टी के छह संकल्पों का भी जिक्र किया। सुशासन, सुधार, सुरक्षा, स्वशासन, स्वाभिमान और सब प्लान के रूप में पार्टी के संकल्पों का ब्यौरा भी पेश किया। खरगे ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर हैशटैग आदिवासी संकल्प (#AdivasiSankalp) का भी जिक्र किया।
17 मार्च को भारत जोड़ो न्याय यात्रा का समापन
इससे पहले कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर मीडिया से कुछ जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि सोमवार को यानी की 11 मार्च को ब्रेक दिया गया था। आज दोपहर के दो बजे से फिर से यात्रा शुरू हुई। यात्रा शुरू करने से पहले जयराम रमेश ने कहा, "हम यात्रा को आज दोपहर के दो बजे नंदुरबार से शुरू करेंगे। 2:30 बजे एक आदिवासी सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, राहुल गांधी इस सम्मेलन को संबोधित करेंगे। कल यानी की 13 मार्च को हम धुले में होंगे और वहां सुबह में एक महिला सम्मेलन में शामिल होंगे। राहुल गांधी 'नारी न्याय' को लेकर कांग्रेस पार्टी की गारंटी का एलान करेंगे।"
15 मार्च को पालघर और ठाणे जाने की योजना#WATCH | Congress General Secretary in-charge Communications, Jairam Ramesh says, "This is the 59th day of the Bharat Bharat Jodo Nyay Yatra. There was a break yesterday. We resuming it from Nandurbar today at 2 pm. An 'Adivasi Sammelan' will be held at 2.30 pm there and Rahul… pic.twitter.com/WDZPc7oJK1
— ANI (@ANI) March 12, 2024
उन्होंने आगे कहा, "14 मार्च को राहुल गांधी नासिक के त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में दर्शन करने जाएंगे। यह चौथा ज्योतिर्लिंग मंदिर है, जहां वह दर्शन करने जाएंगे। 15 मार्च को हम पालघर और ठाणे जाएंगे और वहां रैलियां करेंगे। 17 मार्च की शाम को इंडिया गठबंधन के सभी 26 पार्टियों को शिवाजी पार्क में आमंत्रित किया गया है। यह भारत जोड़ो न्याय यात्रा का अंतिम चरण है। आखिरी कार्यक्रम 17 मार्च को ही होगा।"
भाजपा नेता ने दी प्रतिक्रिया
राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर महाराष्ट्र के मंत्री और भाजपा नेता मंगल प्रभात लोढ़ा ने कहा, "इसमें कोई सवाल नहीं कि उनकी इस यात्रा से किसी को फायदा होगा या नहीं। सवाल ये है कि क्या इससे उन्हें (राहुल गांधी) कोई फायदा हुआ है। जहां भी वे गए, सभी ने इसका परिणाम देखा। जहां जहां पांव पड़े संतान के, वहां-वहां बंटा धार।"
हिंदी भाषी राज्यों के वोटरों से संपर्क कर रहे हैं राहुल गांधी#WATCH | On Congress MP Rahul Gandhi's Bharat Jodo Nyay Yatra, Maharashtra Minister and BJP leader Mangal Prabhat Lodha says, "There is no question whether his Yatra will benefit anyone. The question is whether it would benefit him. Everyone knows of the results of wherever he… pic.twitter.com/CLEVps41ON
— ANI (@ANI) March 12, 2024
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 14 जनवरी को मणिपुर से भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत की थी। इस यात्रा का समापन 17 मार्च को महाराष्ट्र में होने वाला है। इस यात्रा के दौरान अब तक राहुल गांधी असम, अरुणाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड और बिहार जैसे कई हिंदी भाषी प्रदेशों को कवर कर चुके हैं।