फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bharat jodo nyay yatra news updates rahul gandhi intracts with students civil society

Nyay Yatra: 'जनता देख रही है मुझे मंदिर जाने से रोका जा रहा', प्रेस कॉन्फ्रेंस में सरकार पर बरसे राहुल गांधी

Tue, 23 Jan 2024 03:11 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 23 Jan 2024 03:11 PM IST
सार

राहुल गांधी ने कहा 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा के पीछे न्याय की सोच है, जिसके पांच स्तंभ हैं। युवा न्याय, भागीदारी, नारी न्याय, किसान न्याय और श्रमिकों के लिए न्याय। इन्हें लेकर कांग्रेस पार्टी एक महीने में एक कार्यक्रम जनता के सामने रखेगी।' 

विज्ञापन
bharat jodo nyay yatra news updates rahul gandhi intracts with students civil society
भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान असम में राहुल गांधी। - फोटो : फेसबुक/राहुल गांधी

विस्तार

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा गुवाहाटी पहुंच गई है। सोमवार को भारत जोड़ो न्याय यात्रा असम से मेघालय पहुंची थी और अब असम में अपने आखिरी पड़ाव के लिए फिर से असम के गुवाहाटी पहुंची है। कार्यक्रम के तहत राहुल गांधी मंगलवार को गुवाहाटी में छात्रों और सिविल सोसाइटी के लोगों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद राहुल गांधी एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। 
विज्ञापन

कांग्रेस का दावा है कि उनकी योजना गुवाहाटी में रोड शो या पदयात्रा करने की थी, लेकिन सरकार ने इसकी इजाजत नहीं दी। राहुल गांधी दोपहर में कामरूप जिले के दमदमा में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर के लंच के बाद राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा बरपेटा जिले में पदयात्रा करेगी। साथ ही एक जनसभा को संबोधित भी करेंगे। बिष्णुपुर में न्याय यात्रा रात्रि विश्राम करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'आपको हर किसी को सुनने की आजादी होनी चाहिए'

गुवाहाटी में छात्रों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा 'मैं आपकी यूनिवर्सिटी आकर आपसे बात करना चाहता था और ये समझना चाहता था कि आपको किन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और यह समझना चाहता हूं कि मैं किस तरह से आपकी मदद कर सकता हूं। देश के गृहमंत्री ने असम के सीएम को फोन किया और आपके सीएम ने आपकी यूनिवर्सिटी के प्रशासन से बात कर कहा कि राहुल गांधी को यूनिवर्सिटी में छात्रों से बात न करने दी जाए। यह अहम नहीं है कि राहुल गांधी यहां आए या न आए। अहम ये है कि आपको हर किसी को सुनने की आजादी होनी चाहिए, जिसे आप सुनना चाहते हैं। यह सिर्फ असम में नहीं हो रहा है बल्कि देश के हर स्कूल कॉलेज और यूनिवर्सिटी में हो रहा है।'
 
विज्ञापन

असम कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सीएम पर बोला हमला

असम कांग्रेस के अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा ने असम सीएम हिमंता बिस्व सरमा के बयान पर कहा 'राहुल गांधी का नाम किसी घोटाले में शामिल नहीं है। रावण कौन है? आज असम की महिलाएं सबसे ज्यादा असुरक्षित हैं। महिलाएं वहीं असुरक्षित होती हैं, जहां रावण होता है।'
 

पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हुई झड़प

राहुल गांधी की अगुवाई वाली 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' को मंगलवार को गुवाहाटी में प्रवेश करने से रोक दिया गया, जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और बैरिकेड तोड़ दिए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन के दौरान नारे भी लगाए। कांग्रेस समर्थकों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। दरअसल सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने कहा था कि सड़कों पर जाम की स्थिति से बचने के लिए यात्रा को शहर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। हालांकि कांग्रेस कार्यकर्ता शहर में दाखिल होने के लिए अड़ गए। जिसके चलते खानापारा में गुवाहाटी चौक पर भारी भीड़ जमा हो गई। अब यात्रा गुवाहाटी के बाहर इलाके से होकर गुजरेगी। असम में भारत जोड़ो न्याय यात्रा गुरुवार तक रहेगी।
 

राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर का निर्देश

असम सीएम हिमंता बिस्व सरमा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पुलिस बैरिकेडिंग तोड़ने पर एफआईआर करने का निर्देश दिया है। असम सीएम ने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा कि यह असमिया संस्कृति का हिस्सा नहीं है। हम एक शांतिपूर्ण राज्य हैं और ऐसी नक्सली गतिविधियां पूरी तरह से हमारी संस्कृति के खिलाफ हैं। मैंने डीजीपी असम पुलिस को निर्देश दिया है कि वह राहुल गांधी के खिलाफ भीड़ को उकसाने के आरोप में एफआईआर दर्ज करें। 
 

राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को किया संबोधित

राहुल गांधी ने असम में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा के पीछे न्याय की सोच है, जिसके पांच स्तंभ हैं। युवा न्याय, भागीदारी, नारी न्याय, किसान न्याय और श्रमिकों के लिए न्याय। इन्हें लेकर कांग्रेस पार्टी एक महीने में एक कार्यक्रम जनता के सामने रखेगी।' 

असम में मुख्य मुद्दा बनी 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा'

'असम के मुख्यमंत्री, यात्रा के खिलाफ जो भी कर रहे हैं, इससे यात्रा को फायदा हो रहा है। असम में मुख्य मुद्दा अब 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' बन गई है। हमारी यात्रा का संदेश गांवों तक पहुंच रहा है। जनता देख रही है कि राहुल गांधी को मंदिर जाने से रोका जा रहा है, छात्रों से बात करने से रोका जा रहा है। ये साफ है कि विपक्ष के तौर पर कांग्रेस लड़ाई लड़ रही है।' 

'असम सीएम देश के सबसे भ्रष्ट सीएम'

राहुल गांधी ने कहा 'भाजपा के लोग एक हाथ में झंडे पकड़े हुए हैं और दूसरा हाथ से मेरा अभिवादन कर रहे हैं। हिमंत बिस्व सरमा को लगता है कि यह विरोध है, लेकिन कोई विरोध नहीं हो रहा है। इससे साफ है कि राज्य में समस्या है। असम सीएम देश के सबसे भ्रष्ट सीएम हैं। मैं जब भी राज्य में घूमता हूं तो सभी बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार और किसानों की समस्याओं की बात करते हैं। ये समस्याएं हैं और हम इन मुद्दों को उठाएंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed