फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bharat biotech covaxin trials for kids likely soon in nagpur pharma company awaits for government nod

जल्द ही 2-18 साल के बच्चों को लगेगी कोरोना वैक्सीन, भारत बायोटेक को सरकार से मंजूरी का इंतजार

Sun, 07 Feb 2021 11:49 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर Published by: Tanuja Yadav Updated Sun, 07 Feb 2021 11:49 AM IST
विज्ञापन
bharat biotech covaxin trials for kids likely soon in nagpur pharma company awaits for government nod
कोवैक्सीन - फोटो : पीटीआई

कोरोना का कहर अभी खत्म नहीं हुआ है, भले ही कोरोना के दैनिक मामलों की संख्या कम हो लेकिन खतरा अभी भी उतना ही बना हुआ है। अब धीरे-धीरे स्कूल खोले जा रहे हैं और छठी से 12वीं के बच्चों को बुलाया जा रहा है लेकिन अभिभावकों के मन में अभी भी डर है कि उनके बच्चे कोरोना से संक्रमित ना हो जाए। 

विज्ञापन


माता-पिता का ये डर लाजमी है लेकिन भारत बायोटेक, जिसने स्वदेशी कोरोना वायरस टीका कोवैक्सीन बनाया है, ने बताया है कि वो फरवरी अंत या मार्च की शुरुआत में बच्चोंं के लिए वैक्सीन ट्रायल शुरू कर सकती है। सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है कि नागपुर में बच्चों का एक बड़ा अस्पताल केंद्र के तौर पर चिन्हित किया गया है, जहां दो साल से लेकर 18 साल के बच्चों पर वैक्सीन ट्रायल किया जाएगा। 
विज्ञापन


जैसे ही भारत सरकार से हैदराबाद की कंपनी भारत बायोटेक को बच्चों पर परीक्षण के लिए मंजूरी मिल जाएगी, वैसे ही ये प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। जनवरी में कंपनी के प्रबंध निदेशक कृष्णा ईल्ला ने कहा था कि मई 2021 तक बच्चों के लिए वैक्सीन बना दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टर आशीष तजने का कहना है कि दुनिया में इस तरह का ये पहला परीक्षण हैं, जहां दो साल से लेकर 18 साल तक के बच्चों पर वैक्सीन का ट्रायल किया जाएगा। डॉक्टर तजने ने कहा कि कोवैक्सीन टीके के पहले, दूसरे और तीसरे चरण के मानवीय परीक्षण के लिए नागपुर पहली जगह थी। 

डॉक्टर तजने ने कहा कि शहर में अंतर्मुख के जरिए परीक्षण की प्रक्रिया जारी है लेकिन जल्द ही यहां नाक के जरिए भी परीक्षण की शुरुआत की जा रही है। हालांकि बच्चों की परीक्षण प्रक्रिया का अलग महत्व होगा। डॉक्टर तजने के मुताबिक, बच्चों की उम्र को तीन वर्गों में बांटा जाएगा, जिसमें 2-5 साल एक वर्ग, 6-12 साल दूसरा वर्ग और 12-18 साल तीसरा वर्ग होगा। 


भारत बायोटेक ने एलान किया था कि उसने सरकार के समक्ष 2-12 साल के बच्चों को वैक्सीन लगाने का प्रस्ताव भेजा है। एक उच्च अधिकारी ने बताया कि कंपनी की ओर से औपचारिक एलान तभी होगा, जब सरकार की ओर से मंजूरी मिल जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed