Bharat Bandh Today Live Updates: आरएस मनसा ने कहा, रामलीला ग्राउंड पर मिले विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति
केंद्र सरकार द्वारा संसद में पारित किए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आज देशभर के किसानों ने भारत बंद बुलाया। इसका देशभर में मिला-जुला असर देखने को मिला। बंद को देश के सभी विपक्षी दलों ने अपना समर्थन दिया। इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किसान नेताओं को शाम सात बजे बैठक के लिए बुलाया है। इसमें सरकार और किसानों के बीच कानून को लेकर चल रही रस्साकशी पर चर्चा की जाएगी। वहीं बंद के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिरोमणि अकाली दल के नेता प्रकाश सिंह बादल को फोन किया और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। यहां पढ़ें इससे जुड़े अपडेट्स-
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
मैं सरकार से आग्रह करूंगा कि किसान की बात माने- भूपेंद्र सिंह हुड्डा
अब भी सरकार को समझ लेना चाहिए कि किसानों की भावनाओं का सम्मान करे
किसानों को सरकार के द्वारा घोषित एमएसपी पर दाम नहीं मिलते- केसी त्यागी
मुझे खुशी है कि सारा देश किसानों के समर्थन में एकजुट हुआ- केजरीवाल
टीकरी बॉर्डर पर किसानों के जमकर भाषण और नारेबाजी
सरकार को किसानों की मांगों पर सहमत होना चाहिए
Punjabi singer Jass Bajwa joins farmers' protest against Centre's farm laws, at Ghazipur border (Delhi-UP border)
— ANI (@ANI) December 8, 2020
He says, "The Government should agree to the demands of the farmers." pic.twitter.com/LBQcANFWPr
कुछ किसान अपने बातों पर अड़े हुए हैं- मनोहर लाल खट्टर
राकेश टिकैत सहित 13 किसान नेता 7 बजे अमित शाह से मिलने जाएंगे
1. राकेश टिकैत2. गुरनाम चढूनी
3. हनन मुल्ला
4. शिवकुमार हक्का
5. बलबिर सिंह
6. जगजीत सिंह
7. रुलदू सिंह मानसा
8. मंजीत सिंह राय
9. बुट्टा सिंह बुरूजगिल
10. हरिंदर सिंह लखोवाल
11. दर्शन पाल
12. कुलवंत सिंह संधू
13. भोग सिंह मानसा
हमें रामलीला ग्राउंड पर विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति मिले -आरएस मनसा
पंजाब किसान यूनियन के आरएस मनसा ने सिंघु सीमा पर कहा है कि हम दिल्ली या हरियाणा से किसी को भी असुविधा नहीं पहुंचाना चाहते हैं। हमें रामलीला ग्राउंड पर विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति दी जानी चाहिए।We do not want to cause any inconvenience to anyone from Delhi or Haryana, we should be allowed to hold protest at Ramlila Ground: RS Mansa, Punjab Kisan Union at Singhu (Haryana-Delhi border) pic.twitter.com/S0EpkjknBR
— ANI (@ANI) December 8, 2020