फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bharat Bandh Shopkeeper In Yavatmal Uses Red Chilli Powder Stop Agitators Protesting Against Caa

भारत बंद: सीएए के विरोध में बंद कराने आए थे दुकान, महिला ने लाल मिर्च झोंककर खदेड़ा

Wed, 29 Jan 2020 05:49 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यवतमाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यवतमाल Published by: अनवर अंसारी Updated Wed, 29 Jan 2020 05:49 PM IST
विज्ञापन
Bharat Bandh Shopkeeper In Yavatmal Uses Red Chilli Powder Stop Agitators Protesting Against Caa
महिला ने प्रदर्शनकारियों पर लाल मिर्च फेंका - फोटो : ANI

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) का विरोध करने वाले संगठनों ने 29 जनवरी को भारत बंद का एलान किया है। हालांकि इसे लेकर सभी राज्यों में प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। वहीं, महाराष्ट्र में भी इसका मिला जुला असर देखने को मिला। पुलिस ने राज्य के पुणे शहर में प्रदर्शन कर रहे 250 लोगों को हिरासत में लिया है। दूसरी ओर महाराष्ट्र के यवतमाल में भारत बंद को लेकर दुकान बंद कराने आए प्रदर्शनकारियों के बीच नोकझोंक में एक महिला ने उन पर लाल मिर्च झोंक दिया। 

विज्ञापन

 

#WATCH A shopkeeper in Yavatmal uses Red Chilli powder to stop the agitators protesting against CAA, NRC and NPR from shutting her shop today during Bharat Bandh called by multiple organisations. #Maharashtra pic.twitter.com/32aE3JaReU

विज्ञापन
— ANI (@ANI) January 29, 2020


दरअसल, देश के अन्य शहरों की तरह यवतमाल में भी प्रदर्शन हो रहा था। इसी दौरान यवतमाल में प्रदर्शनकारियों ने दुकानों को बंद कराना चाहा, जिस पर दुकानदारों ने इसका विरोध किया। प्रदर्शनकारियों और दुकानदारों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। बात इतनी बढ़ गई कि एक महिला ने प्रदर्शनकारियों पर लाल मिर्च झोंक दी और उन्हें खदेड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बहुजन क्रांति मोर्चा के इस भारत बंद को एनआरसी-सीएए का विरोध करने वाले अन्य संगठनों का भी सहयोग मिल रहा है। वहीं, भारत बंद के तहत कांजुरमार्ग स्टेशन पर पटरियों पर विरोध प्रदर्शन के कारण बुधवार सुबह मुंबई में मध्य रेलवे (सीआर) की उपनगरीय रेल सेवाएं कुछ हद तक प्रभावित हुईं। पुलिस ने बताया कि कम से कम 100 प्रदर्शनकारी सुबह आठ बजे रेलवे स्टेशन की पटरियों पर जमा हो गए और सीएसएमटी की ओर जाने वाली धीमी गति की कई ट्रेनों को रोक दिया।


दिल्ली के जंतर-मंतर पर भी नागरिकता कानून और एनआरसी को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है। यहां कार्यकर्ता तपन बोस ने कहा कि पाकिस्तान कोई दुश्मन देश नहीं है, भारत और पाकिस्तान का शासक वर्ग एक जैसा है। हमारी सेनाएं भी एक जैसी हैं, उनकी सेना अपने लोगों को मारती है और हमारी सेना हमारे लोगों को मारती है, उनमें कोई अंतर नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed